NAXALITE; पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में फंसे 5 नक्सली ढेर,मुठभेड़ में कई नक्सलियों के जख्मी होने की खबर

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मुंगेडी, गोबल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम नक्सलियों के लड़ाकू दस्ते कंपनी नंबर छह के साथ हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने पांच वर्दीधारी नक्सली मार गिराए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव व हथियार पुलिस को मिल चुके हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है।

नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक पखवाड़े पहले ही इसी क्षेत्र में 23 मई को सुरक्षा बल ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया था। इसके साथ ही इस वर्ष मुठभेड़ में 120 से अधिक नक्सलियों के शव मिल चुके हैं।

पुलिस के अनुसार अबूझमाड़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिविजन के कंपनी नंबर छह के सौ से अधिक नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से सुरक्षा बल के डीआरजी, 45 वीं वाहिनी व आइटीबीपी की संयुक्त टीम को गुरुवार की रात अभियान पर भेजा गया था। चारों जिले से घेराबंदी करते हुए सुरक्षा बल की टीम ने अबूझमाड़ के सबसे कठिन क्षेत्र में प्रवेश किया।

यहां बता दें कि बरसाती नदी-नालों ओर पहाड़ों को पार कर सुरक्षा बल ने इस अभियान को पूरा किया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल को सुरक्षा बल ने सुरक्षित कर लिया है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

अबूझमाड़ में चौथी बड़ी कार्यवाही,दो माह में 52 नक्सली ढेर

दो माह में अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बल को नक्सल मोर्चे पर मिली यह चौथी बड़ी सफलता है। 16 अप्रैल को छोटेबेठिया में 29 नक्सली को मार गिराने के बाद से अब तक 52 नक्सली को मार गिराया गया है। इससे नक्सलियों के पूर्वी डिविजन को बड़ी चोट पहुंची है। सुरक्षा बल की लगातार सफलता से घबराए नक्सलियों ने इस बीच मोबाइल टावरों को निशाना बनाना शुरु किया है। इसके बाद भी सुरक्षा बल इस क्षेत्र में मजबूत पैठ बनाई हुई है।

 पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने दागे बीजीएल, एक जवान को आई चोट

गत दिवस पुलिस कैंप इरकभट्टी में नक्सलियों द्वारा दागे गए देशी बीजीएल में एक जवान को आई मामूली चोट आई है। एसपी प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला नारायणपुर में बुधवार 5 जून के मध्य रात्रि नक्सलियों ने कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवस्थापित इरकभट्टी कैंप पर देशी बीजीएल दागे।इस दौरान चार में से केवल एक ही बीजीएल फटा। सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चे से जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल में भाग गए। वहीं कैंप और सभी जवान सुरक्षित हैं। घटना में आरक्षक राजीव बेरा 135वीं वाहिनी बीएसएफ को स्प्रींटर लगने से मामूली चोट आई है, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..