NCERT ; ‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा…’, सारी किताबें वापस लो, एनसीईआरटी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

नईदिल्ली, नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. विवाद के बीच आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार ने माफी मांगी. शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, NCERT अब वापस ली गई क्लास 8 सोशल साइंस पार्ट 2 टेक्स्ट बुक की 38 कॉपियां वापस लेने की कोशिश कर रहा है, जो बिक गई थीं. छपी 2.25 लाख कॉपियों में से 2,24,962 इन्वेंट्री में रह गईं और उन्हें वेयरहाउस में वापस भेज दिया गया है. आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि पुस्तक की ऑनलाइन उपलब्ध PDF कॉपी तुरंत हटाई जाए.

दरअसल, NCERT की कक्षा 8वीं की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में ‘न्यायपालिका भ्रष्टाचार’ चैप्टर को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल ने कोर्ट के सामने उठाया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि इस मामले पर पहले ही कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस आफ इंडिया सूर्यकांत ने कहा कि हम पता लगाना चाहते हैं कि आखिर इस अध्याय के प्रकाशन के पीछे कौन व्यक्ति जिम्मेदार है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है चाहे वह कोई भी हो, न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली किसी सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कारण बताओ नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सेंट्रल और स्टेट अथॉरिटीज को निर्देश देते हुए कहा कि इसका तुरंत पालन किया जाए. इसके साथ ही कोर्ट ने चेतावनी भी दी और कहा कि अगर किसी भी प्रकार से निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया, तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा अदालत ने NCERT डायरेक्टर और स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है

जिम्मेदारों को मिलेगी सजा

कोर्ट ने कहा कि यह ऐसा प्रतीत होता है कि न्यायपालिका को बदनाम करने की गहरी और सुनियोजित साजिश की गई है. इसलिए जिम्मेदारों को सजा मिलनी चाहिए. इस मामले की सघनता से जांच की जाएगी. इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास कम हो जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम पर साइबर ठगी, दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश

    भुवनेश्वर, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए लोगों…

    CRIME; जंगल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’,205 करोड़ का गांजा–हशीश किया जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार

    कोरापुट, ओडिशा पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 205 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। कोरापुट जिले में की गई इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब