NEET;नीट के आवेदन छह मई तक, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिलेगी एंट्री

रायपुर, नीट पीजी के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी छह मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय छात्रों के अंगुलियों के निशानल भी रजिस्टर किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र में अंदर प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक चेक किया जाएगा।इसके बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

नेशनल बोर्ड आफ एजुकेशन इन मेडिसिन साइंस (NBEMS) की ओर से नीजी पीजी 23 जून को आयोजित की जाएगी, पहले यह परीक्षा सात जुलाई को होने वाली थी। रिजल्ट 15 जुलाई को जारी होंगे। नीट पीजी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमसीआइ से मान्यता प्राप्त मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

इसके साथ ही एक वर्ष की इंटर्नशिप अगस्त 2024 तक पूरी होनी चाहिए। पिछली बार नीट पीजी मार्च में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के डेढ़ हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। राज्य में पीजी की 504 सीटें हैं। इस बार चार सीटें कम हुई है। परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी के छात्रों की फीस साढ़े तीन हजार रुपए है। वहीं एससी व एसटी के लिए ढ़ाई हजार रुपए है। नीट के पेपर में 3 सेक्शन रहेंगे। इसकी अवधि तीन घंटे की होगी।

नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा पांच मई को

नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले दिनों पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा पांच मई को आयोजित की जाएगी। इस बार नीट यूजी के लिए 24 लाख आवेदन आए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से 43 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि राज्य के मेडिकल कालेजों में यूजी की 1910 सीटें हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र