New AIIMS; छत्तीसगढ सहित इन 6 राज्यों में खुलेंगे नए एम्स! लोकसभा चुनाव के पहले ऐलान संभव,मोदी सरकार ने 14 प्रदेशों के लिए बनाया मेगा प्‍लान

नईदिल्ली,  केंद्र सरकार देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली एम्स की तर्ज पर और नए एम्स (NEW AIIMS) खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के पहले बहुत जल्द ही इसको लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है.

बता दें कि देश के कई राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भारत सरकार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) खोलने को लेकर कई पत्र मिले हैं. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत अगले कुछ दिनों में 6 से ज्यादा नए एम्स खोलने का ऐलान कर सकती है. ये नए एम्स छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र और केरल में हो सकते हैं.

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों ने एम्स हॉस्पिटल खोलने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखने वालों में वे राज्य भी शामिल हैं, जहां पहले ही एम्स खुले हुए हैं. इन राज्यों की बात करें तो झारखंड में पहले से ही देवघर एम्स है, लेकिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के पास धनबाद, जमशेदपुर और रांची में भी एम्स खोलने का प्रस्ताव आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सूत्रों की मानें तो झारखंड को इस साल एक और एम्स मिल सकता है.

अस्पतालों को लेकर सरकार गंभीर
छत्तीसगढ़ में पहले से ही रायपुर एम्स खुल चुका है. लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय के पास बिलासपुर और सरगुजा में भी नए एम्स खोलने की मांग लगातार उठ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इन दोनों जगहों में से किसी एक जगह पर एक और एम्स की सौगात दे सकती है. इसी तरह ओडिशा के सुंदरगढ़ में भी दूसरा एम्स खोलने की मांग हो रही है, जिसे मंजूरी दी जा सकती है.

इन राज्यों में एक से ज्यादा एम्स खोलने की तैयारी
वहीं, बिहार की भी स्थिति कमोबेश यही है. बिहार में पहले से ही पटना एम्स में लोगों का इलाज चल रहा है. बिहार में दरभंगा में दूसरा एम्स प्रस्तावित है. हालांकि, अभी तक यहां पर काम शुरू नहीं हुआ है. इन दोनों के आलावा बिहार में भागलपुर और सीमांचल-कोसी क्षेत्र में भी एक और एम्स खोलने की मांग उठ रही है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और बिहार सीमा से सटे किसी शहर में एक एम्स खोला जा सकता है. यूपी के वाराणसी या अयोध्या में भी नए एम्स खोलने की मांग उठ रही है. गोरखपुर और राय बरेली में पहले से ही एम्स बनकर तैयार है. हालांकि, वाराणसी में एम्स खोलने पर बीएचयू को नुकसान न हो जाए इसको लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं. इसी तरह उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भी एक और एम्स खोलने की बात काफी दिनों से चल रही है. हाल ही में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से इस बारे में मुलाकात की है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा