CRIME; सिंगर हुमेन सागर केस में नया मोड़, मैनेजर दिनेश बेहरा पर दर्ज हुई FIR, उठे गंभीर आरोप

 भुवनेश्वर. दिवंगत ओलिउड गायक हुमेन सागर के मैनेजर दिनेश बेहरा के लिए मुसीबत आ पड़ी है. शनिवार को कटक के महिला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत स्टेट ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने दी थी, जिसमें हुमेन सागर की मौत के हालात की पूरी जांच की मांग की गई थी. संगठन के सदस्यों ने गायक की मौत के लिए हुमेन सागर के मैनेजर, प्रशांत बेहरा और दिनेश बेहरा को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने पुलिस से मैनेजरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की.

शिकायत करने वालों के मुताबिक, दिनेश बेहरा ने कथित तौर पर दिवंगत गायक की मां के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया और उनके साथ बुरा बर्ताव किया. जो मां अपने बेटे को खोई थी उसको ऐसे बोलना लोगों को कुछ पसंद नहीं आया.

यह बताना जरूरी है कि सागर की मौत 17 नवंबर को AIIMS भुवनेश्वर में निमोनिया और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के इलाज के दौरान हुई थी. इस घटना से राज्य में बहुत गुस्सा है, और सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने मामले की हाई-लेवल जांच की मांग की गई है.

मां ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप

सिंगर के निधन के बाद उनकी मां शेफाली ने एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ह्यूमन सागर के मैनेजर और इवेंट के आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि खराब तबीयत होने के बाद भी सिंगर को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया था। ह्यूमन सागर की मां ने कहा कि मेरे बेटे की हालत खराब थी, फिर भी उन्हें जबरदस्ती परफॉर्मेंस देने के लिए कहा गया था।

ओडिया संगीत को दी थी नई पहचान

ह्यूमन सागर की लोकप्रियता सिर्फ गानों तक सीमित नहीं थी, वह लोगों की भावनाओं को समझकर गाना गाते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक से की थी और उसके बाद सैकड़ों गाने गाए। उनके एल्बम ‘निश्वासा’, ‘बेखुदी’, ‘तुमा ओठा तले’ और ‘चेहरा’ सुपरहिट साबित हुए थे। उनकी आवाज में वो दर्द और गहराई थी, जिसकी वजह से ओडिशा के लगभग हर घर में उनकी गूंज सुनाई देती थी। आज उनकी खामोशी ने एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है।

  • Related Posts

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के…

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र