राज्यशासन

NEW YEAR GIFT;आईएएस मनोज पिंगुआ, भीम सिंह और महादेव कावरे समेत इन्हें मिली पदोन्नति

 रायपुर, राज्य शासन ने आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ के साथ 12 आईएएस अधिकारियों को नए साल पर पदोन्नति की सौगात दी है इन अधिकारियों को पे मेट्रिक्स लेवल के लिहाज से पदोन्नत किया गया है।

प्रमुख सचिव, वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग आईएएस मनोज पिंगुआ के साथ 1994 बैच के तीन अन्य आईएएस को पे मेट्रिक्स लेवल-17 में पदोन्नत किया गया है। इनमें आईएएस अधिकारियों में मनोज पिंगुआ के अलावा ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, और विकास शील शामिल हैं। इन चारों आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति छानबीन समिति की 26 दिसंबर को हुए बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है।

Related Articles

Back to top button