STRIKE; NHM कर्मचारियों को चेतावनी-नौकरी पर लौटें, नहीं तो बर्खास्त किया जाएगा, फिर नई भर्ती करेंगे

रायपुर, छत्तीगसढ़ में करीब 16 हजार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी 18 अगस्त से हड़ताल पर हैं। इससे स्वास्थ्य सिस्टम गड़बड़ा गई है। हडताल के एक माह बाद अब सरकार एक्शन के मूड में आ गई है। दरअसल, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटे हैं, उन्हें गुरुवार यानि आज ही व्यक्तिगत कानूनी आदेश जारी कर बर्खास्त कर दिया जाए। इसके साथ ही सभी जिलों को खाली हुए पदों की सूची तैयार करने और तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव कटारिया ने साफ कहा है कि भर्ती का कैलेंडर सख्ती से तय होगा और किसी भी हालत में सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। स्वास्थ्य सचिव ने यह निर्देश गुरुवार देर रात व्हॉट्सएप के विभिन्न आधिकारिक ग्रुपों में मैसेज के माध्यम से दिए। उन्होंने कहा कि सभी CMHO शुक्रवार तक खाली पदों की सूची तैयार करें और उसे अपडेट करें, ताकि तुरंत प्रभाव से नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा सके। बता दें कि NHM के 16 हजार से अधिक कर्मचारी बीते एक माह से हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी नियमितीकरण सहित कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

कर्मचारियों के लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं लौटने के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। अब सचिव कटारिया द्वारा दिए गए निर्देशों से साफ है कि सरकार हड़ताल को लेकर अब और समय नहीं देना चाहती। प्रशासन ने संकेत दिया है कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे उनकी जगह नई नियुक्तियां की जाएंगी। स्थिति को देखते हुए अब यह देखना होगा कि क्या हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहते हैं या सरकार की सख्ती के बाद वापसी करते हैं।

  • Related Posts

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर