CHC;सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के निर्देश,लापरवाही बर्दाश्त नहीं

0 सफाई के साथ कोई समझौता नहीं : कलेक्टर ने ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा बैठक
रायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) की गहन समीक्षा बैठक ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सफाई, चौकीदार और ऑपरेटर जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी CHC में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं और उसकी रोज़ाना रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजने को कहा गया है।

उन्होंने एक्सपायरी डेट वाली दवाओं का उपयुक्त प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं डॉक्टरों के रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी ली गई और भर्ती की दिशा में जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सभी CHC का विश्लेषण कर यह तय किया जाए कि कहां कौन-से पद उपयोगी नहीं हैं और उन्हें सरेंडर किया जाए। वहीं जिन पदों की जरूरत है, उनकी रिक्ति की जानकारी प्रस्तुत की जाए।

दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

उन्होंने आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग की स्थिति की ब्लॉकवार समीक्षा की और संस्थागत प्रसव, सिजेरियन डिलीवरी, परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं जीवनदीप समिति की बैठक की प्रगति की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं हमेशा स्टॉक में रहें। विभिन्न स्वास्थ्य सॉफ्टवेयर के संचालन की स्थिति पर भी चर्चा हुई और तत्काल प्रभाव से सभी सॉफ्टवेयर पूर्ण रूप से चालू करने को कहा गया।

जिले में हैं 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

जिले में कुल 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो अभनपुर, गोबरा नवापारा, आरंग, मंदिरहसौद, तिल्दा, खरोरा, धरसींवा, बीरगांव, गुड़ियारी, 50 बेडेड आयुर्वेद अस्पताल एवं खोखोपारा में स्थित हैं।

महामारी रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला स्तरीय टीम गठित

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मौसमी बीमारियों से बचाव की तैयारी का जायजा लिया जिसमें अधिकारियों ने बताया दस्त एवं पीलिया हेतु बचाव के लिए विकासखंड शहरी क्षेत्र में महामारी रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला स्तरीय टीम गठित किया गया है | प्रत्येक ग्रामों में मितानिनों के पास औषधि पर स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री मितानिन दवा पेटी के अलावा क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस पैकेट, पेरासिटामाॅल, फ्लरोजोलाडीन, दी जाएगी।

  • Related Posts

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    0 अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश रायपुर, होली त्योहार के मद्देनज़र अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए…

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका  ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में 12-बेडेड अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का उद्घाटन किया। यह नवीन स्थापित सुविधा, पल्मोनरी…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई