NAXALITE; 90 लाख के ईनामी नक्सली विजय रेड्डी का शव लेने पहुंचा इंजीनियर बेटा, कहा- मौत का अफसोस नहीं

राजनांदगांव, छत्तीसगढ के मोहला-मानपुर जिले में 13 अगस्त को मुठभेड़ में मारे गए 90 लाख के इनामी माओवादी विजय रेड्डी का शव लेने उसका बेटा सुगुलरी रामकृष्ण आंध्रप्रदेश से मोहला-मानपुर पहुंचा. तीसरे दिन परिजनों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को एम्बुलेंस से अपने गृह राज्य आंध्रप्रदेश ले जाया गया. इस दौरान नक्सली विजय रेड्डी के बेटे ने कहा कि उसे अपने पिता के जाने का अफसोस नहीं है.

जिला मुख्यालय मोहला पहुंचे रामकृष्ण ने मीडिया से बातचीत में अपने पिता को लेकर दिल की बात साझा की. करीब 28 वर्षीय रामकृष्ण ने कहा कि जब वह महज दो साल का था तभी पिता को देखा था, इसके बाद वे घर छोड़कर चले गए थे. उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि पिता की मौत पर उन्हें अफसोस नहीं है.

रामकृष्ण ने बताया कि उसने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और वर्तमान में आउटसोर्सिंग में काम करता है. उनका बड़ा भाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक कर चुका है और फिलहाल एक्सिस बैंक में कार्यरत है. परिवार में दोनों भाई और मां हैं, जो नानी (विजय रेड्डी की सास) के साथ रहते हैं.

गौरतलब है कि दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य विजय रेड्डी और उसके करीबी साथी, डिविजनल कमेटी सचिव लोकेश सलामे, की मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ में मुठभेड़ के दौरान मौत हुई थी. विजय रेड्डी करीब 26 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय था और लाल सेना में अहम भूमिका निभा रहा था. घटना के अगले ही दिन लोकेश सलामे का शव उसके परिजन ले गए थे. लोकेश स्थानीय निवासी था और मानपुर विकासखंड के ग्राम आमाकोड़ो का रहने वाला था.

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा