TRANSPORTATION;फडों में धान जाम,14 केन्द्रों में धान रखने जगह नहीं, टेकारी में उठाव की बोहनी भी नहीं हुई

रायपुर, मंदिर हसौद और आरंग सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 14 धान खरीदी केन्द्रों में बीते एक माह में खरीदे गये धान का महज एक ही हिस्सा का अब तक परिवहन हो पाया है और शेष तीन चौथाई हिस्सा परिवहन का बाट जोह रहा है । मंदिर हसौद शाखा के अधीन आने वाले टेकारी धान खरीदी केंद्र में तो परिवहन का बोहनी भी नहीं हो पाया है जहां लगभग 18 हजार क्विंटल धान जाम है वहीं चंदखुरी शाखा के अधीन आने वाले नारा धान खरीदी केंद्र में अब तक खरीदे गये लगभग 25 हजार क्विंटल धान में से महज 200 क्विंटल धान का ही परिवहन हो पाया है । इन सभी 14 धान खरीदी केन्द्रों में अब तक खरीदे गये लगभग 2 लाख 25 हजार क्विंटल धान में से महज लगभग 60 हजार क्विंटल धान का ही मिलर्स द्वारा उठाव किया गया है व बचे तकरीबन 1 लाख 65 हजार क्विंटल धान का उठाव बाकी है ।
   इन धान उपार्जन केन्द्रों का जायजा लेने व किसानों से रुबरु होने के बाद किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि प्रभावी  परिवहन न होने पर कई केन्द्रों में देर सबेर खरीदी व्यवस्था लड़खड़ाने की आंशका है तो होने वाले सूखती की वजह से सोसायटियों को आर्थिक क्षति भी होने की संभावना है । चंदखुरी शाखा के अधीन आने वाले खौली केन्द्र में खरीदे गये लगभग 17 हजार क्विंटल धान में से करीबन 15 हजार क्विंटल धान का उठाव बाकी होने , नगपुरा में खरीदे गये 20 हजार क्विंटल में से 12 हजार का , चंदखुरी में उपार्जित धान 10 हजार क्विंटल में से 7 हजार का , मुनरैठी में खरीदे गये 13 हजार क्विंटल में से 9 हजार का , नरदहा में खरीदे गये 13 हजार क्विंटल में से 4 हजार क्विंटल का उठाव शेष रहने की जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि सर्वाधिक बेहतर स्थिति पचेड़ा केन्द्र का है जहां उपार्जित धान 16 हजार क्विंटल में से महज डेढ़ सौ क्विंटल परिवहन हेतु शेष है । मंदिर हसौद शाखा के अधीन आने वाले केन्द्रों में से गनौद में खरीदे गये करीबन 30 हजार क्विंटल में से 25 हजार का, पलौद में उपार्जित 20 हजार क्विंटल में से 15 हजार , खुटेरी में खरीदे गये 14 हजार क्विंटल में से 12 हजार , गोढ़ी में उपार्जित 35 हजार क्विंटल में से 25 हजार व मंदिर हसौद में खरीदे गये 16 हजार क्विंटल में से 9 हजार क्विंटल धान परिवहन हेतु बाकी रहने की जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि नया रायपुर के चपेट में आने वाले बरौदा केन्द्र में महीने भर में खरीदे गये करीब 21 सौ क्विंटल धान में से तकरीबन 12 सौ क्विंटल परिवहन हेतु प्रतीक्षारत है । 

  • Related Posts

    ACTION;सहकारी बैंक की 30 करोड की अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR, ईडी जांच के साथ विभागीय कार्यवाही भी

    *कृषि मंत्री रामविचार नेताम की सकारात्मक पहल, ईडी जांच का किया स्वागत* रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज तथा रामचंद्रपुर क्षेत्र की…

    PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

    नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’