RAILWAY;नागपुर-रायपुर मंडल की 21 रेल गाड़ियां रद्द, डोंगरगढ़ सेक्शन में लूप लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत डोंगरगढ़ पर परिचालन क्षमता में वृद्धि एवं संरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अप अतिरिक्त लूप लाइन के निर्माण से संबंधित प्री नॉन-इंटरलॉकिंग 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक एवं नॉन इंटरलॉकिंग 27 दिसंबर 2025 को कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 1 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 26 दिसंबर 2025 को , 10 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 27 दिसंबर 2025 को, 9 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 28 दिसंबर 2025 को,1 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 29 दिसंबर 2025 को परिचालन  प्रभावित रहेगा।

*रद्द होने वाली गाड़ियों का विवरण

01) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू,  दुर्ग से  27.12.25 को रद्द रहेगी ।

02) गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

03) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू, इतवारी से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

04) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू, गोंदिया से  दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

05) गाड़ी संख्या 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू,  रायपुर से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

06) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से  दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

07) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया से दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

08) गाड़ी संख्या 68714 मेमू  नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी– बालाघाट मेमू, इतवारी से दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

09) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, बालाघाट से दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

10) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू,  इतवारी से दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

11) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू, गोंदिया से  दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

12) गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से दिनांक 29.12.25 को रद्द रहेगी।

13) गाड़ी संख्या 68729 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू,  रायपुर से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

14) गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

15) गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू, गोंदिया से दिनांक 26.12.25 को रद्द रहेगी।

16) गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू, झारसुगुड़ा से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

17) गाड़ी संख्या 58205 रायपुर– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, रायपुर से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

18) गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर, इतवारी से दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

19) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रायपुर से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

20) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू डोंगरगढ़ से दिनांक 27.12.25 को रद्द रहेगी।

21) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू गोंदिया से दिनांक 28.12.25 को रद्द रहेगी।

रद्द रहने वाली गाड़ियों में रायपुर रेल मंडल के रायपुर एवं दुर्ग की 11 गाड़ियां रद्द रहेगी। एवं नागपुर रेल मंडल के गोंदिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस ( इतवारी) बालाघाट, डोंगरगढ़ की 10 गाड़ियां रद्द रहेगी।

*गंतव्य से पहले समाप्त की जाने वाली गाड़ियां*-

1) दिनांक 27.12. 25 को गाड़ी संख्या 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ (मेमू) को  दुर्ग में आंशिक समापन किया जाएगा तथा यह गाड़ी दुर्ग–डोंगरगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।

2) दिनांक 27.12.25 को गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर (मेमू/पैसेंजर) को दुर्ग से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा तथा यह गाड़ी डोंगरगढ़–दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेल वन ऐप, 139, पूछताछ सेवा, एनटीईएस अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें। 

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार