ACTION; स्कूल के पास तंबाकू बिक्री पाए जाने पर पान ठेले को किया सील,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को नोटिस

0 कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर हसौद का किया औचक निरीक्षण,, सड़क पर निर्माण समाग्री को जब्त के निर्देश, किया जुर्माना

रायपुर, मंदिरहसौद दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंदिरहसौद निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते पाए जाने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री ना हो। कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद मंदिरहसौद मार्ग पर सड़क पर मकान निर्माण सामग्री रखे जाने पर स्वयं वाहन से उतरे और मौके पर जब्ती कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर यातायात एवं नागरिक सुविधा में बाधा बनने वाली गतिविधियों पर सख्ती बरतने को कहा।

 कलेक्टर डॉ सिंह ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को मिला नोटिस*
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आरंग दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र 06 मंदिर हसौद में निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं किचन में पहुंचकर गैस सिलेंडर, बर्तन एवं खाद्य सामग्री को देखा व बाथरूम एवं कक्षाओं की साफ सफाई में अनियमितता पाया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता को अनुपस्थित पाया गया एवं आंगनबाड़ी सहायिका को साफ सफाई का अभाव पाए जाने पर दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 2 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की अनदेखी,पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

    रायगढ़ , छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।…

    MINING; एक्शन में खनिज विभाग, 4 क्रेशर सील, संचालकों को जारी किया नोटिस

    रायपुर,  रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं डिप्टी डायरेक्टर खनिज राजेश मालवे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने शनिवार को धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….