NOTIFICATION; छत्तीसगढ़ में नई सरकार का हुआ गठन, पूर्व विधायकों को आवास खाली करने का निर्देश

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन को सौंपने के बाद नई सरकार का गठन कर दिया गया है। एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी थी। इसके बाद राज्यपाल हरिचंदन ने षष्ठम विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।

पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही 2018 में निर्वाचित हुए सभी विधायकों की सदस्यता भी खत्म हो गई है। इनमें जो इस बार चुनाव नहीं जीते हैं अब वे पूर्व विधायक की श्रेणी में आ गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने हारने वाले सभी विधायकों को विधायक आवास खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। इस महीने से इन विधायकों को आवास भत्ता नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब इस्तीफे का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। इससे पहले तीन दिसंबर को मतगणना के परिणाम जारी होने के बाद ही बघेल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना और अपनी कैबिनेट के सभी सदस्यों का त्यागपत्र सौंप दिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….