BSNL;बीएसएनएल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब फ्री में कर सकेंगे कॉल-मैसेज

नई दिल्ली, देशभर के BSNL यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. नए साल के मौके पर BSNL ने ग्राहकों के लिए वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सेवा को आधिकारिक रूप से पूरे देश में रोलआउट कर दिया है. इस सर्विस से यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. कंपनी ने बताया कि अब यह सेवा सभी सर्किल्स के ग्राहकों के लिए सक्रिय हो चुकी है.

अब फ्री में कर सकेंगे कॉल-मैसेज

वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) को वाई-फाई कॉलिंग के नाम से भी जाना जाता है. अब तक BSNL ग्राहकों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी, जिसके कारण कई जगहों पर नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ता था. इस सेवा के लॉन्च होने से BSNL यूजर्स अब वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करके फोन कॉल कर सकेंगे और मैसेज भेज सकेंगे. यह तकनीक विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए उपयोगी है, जहां सेल्यूलर नेटवर्क की पहुंच नहीं होती, जैसे बिल्डिंग के अंदर, बेसमेंट या दूर-दराज के इलाके.

यूजर्स को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

अगर आप BSNL यूजर हैं और नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं, तो अब वाई-फाई कॉलिंग का इस्तेमाल करके आसानी से कॉल कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक यह सेवा IMS आधारित प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जो मोबाइल नेटवर्क और वाई-फाई के बीच सहज हैंडओवर प्रदान करती है. यानी नेटवर्क के बीच स्विच करना बहुत आसान और तेज होगा.

नहीं देना होगा कोई पैसा

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है. यह सीधे फोन में उपलब्ध होगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा.

कैसे एक्टिव करें वाई-फाई कॉलिंग

  • फोन की सेटिंग्स में जाएं
  • नेटवर्क या कनेक्टिविटी सेक्शन चुनें
  • यहां Wi-Fi Calling का ऑप्शन ढूंढें और इसे ऑन कर दें
  • ध्यान दें: इस फीचर का उपयोग करने के लिए फोन का किसी वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ा होना जरूरी है
  • Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र