NSUI प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम बघेल बोले- विधानसभा चुनाव में होगी बड़ी भूमिका

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन शंकर में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले छह महीने में दिए गए कार्य की समीक्षा की गई। सभी ज़िलों में किए गए कार्य को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उल्लेख किया गया। साथ ही आने वाले कार्यों को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बता दें एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में विधानसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में एनएसयूआई को भी बड़ी भूमिका निभानी है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को अपने कई अभियानो के साथ छात्रों और यवाओं के बीच पहुंचना है। छात्रों और युवाओं के हित में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में रोज़गार दिए जा रहे हैं। पीएससी व्यापम जैसी परीक्षाओं में भी कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सरकार ने दो महीनों में ही 48 करोड़ रुपये बेरोज़गारी भत्ता में देखकर युवाओं की मदद की है साथ ही बेरोजगारों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि PSC में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। पहले उम्मीदवार शिकायत करते थे, अभी भाजपा वाले कर रहे हैं। अधिकारी या नेता का बेटा होना कोई गुनाह तो नहीं है उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर इस परीक्षा को एक उत्तऋण किया है।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ गए हैं। अपने बूथ में ही काम करना है और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य आप एनएसयूआई के सभी साथियों को करना है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने कहा कि एनएसयूआई से जुड़े लोगों की पकड़ हर घर तक होती है क्योंकि हर घर में छात्र है। एनएसयूआई इससे जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरी तरह से अध्ययन करना है और सभी तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पोस्टर विमोचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवक्ता चयन कार्यक्रम ‘बोल छत्तीसगढ़ियों बोल’ के पोस्टर का विमोचन किया। एनएसयूआई मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने बताया कि सभी संभागों में साक्षात्कार के माध्यम से प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। जिसमें मुख्य चयन करता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला होंगे। प्रवक्ता चयन समिति हर संभाग के सदस्य होंगे।

  • Related Posts

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    POLITICS; रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा…

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन में ईडी की कार्रवाई की निंदा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार