HEALTH;एनटीपीसी के सहयोग से सिम्स में ब्लड बैंक,ऑटोमेटेड माइक्रोबायोलॉजी और हार्मोन लैबोरेटरी की सुविधा जल्द

0 एनटीपीसी सीपत ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर को 5.5 करोड़ की मदद, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

बिलासपुर, स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) सीपत ने एक बड़ा कदम उठाया है। अपने  कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी – CSR) कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी सीपत ने बिलासपुर स्थित कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को 5.58 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस राशि का उपयोग अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने में किया जाएगा।
इस संबंध में 24 सितंबर 2025 को औपचारिक समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट – MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत एनटीपीसी सीपत वित्त वर्ष 2025-26 में 4.26 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2026-27 में 1.32 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराएगा। इस राशि से अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे बिलासपुर सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों को लाभ होगा।
समझौते के तहत अस्पताल में लगभग 3.17 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी सुविधा वाला अत्याधुनिक ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा, जिसकी ब्रांडिंग एनटीपीसी सीपत के नाम से होगी। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के लिए ऑटोमेटेड माइक्रोबायोलॉजी और हार्मोन लैबोरेटरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित ऑटोमेटेड माइक्रोबायोलॉजी मॉड्यूल (9-पार्ट हीमैटोलॉजी एनालाइज़र के साथ इंटीग्रेटेड) और ऑटोमेटेड लॉन्ड्री सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरण भी खरीदे जाएंगे। इन सुविधाओं के जुड़ने से अस्पताल की क्षमता और अधिक सशक्त होगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।
समझौते के अंतर्गत एनटीपीसी सीपत के कर्मचारी, मजदूर और उनके परिजन गंभीर मामलों, सेकंड ओपिनियन और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल से न्यूनतम शुल्क पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। एनटीपीसी सीपत की उन्नत चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं में यह निवेश बिलासपुर को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान देगा और एनटीपीसी सीपत के सतत एवं प्रभावशाली कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व प्रयासों का प्रतीक बनेगा।

  • Related Posts

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

    रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर