WEATHER; छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, एक की मौत

रायपुर,  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अंबिकापुर जैसे कई जिलों में भयंकर बारिश हो रही। बिलासपुर में भयंकर तज हवाएं चलीं। शहर के आसमान पर घने काले बादल छा गए हैं और कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। आंधी तूफान के साथ राजधानी में तेज बारिश भी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग ने सुबह ही छत्तीसगढ़ के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें रायपुर भी शामिल है। अलर्ट के मुताबिक तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी, जो अब सच होती दिख रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। 

बेमौसम बारिश से होगा फसलों को नुकसान

अंबिकापुर में भी अचानक मौसम ने करवट ली। बिजली गरजना व तेज हवा के साथ बारिश हो रही। इस भीषण गर्मी से आम लोगों को मिला। बेमौसम बारिश से गेहूं और सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम में तब्दीली आई है। अगले कुछ दिनों तक बादलों के आवा-जाही के कारण ऐसी ही स्थिति बने रहेंगी। वहीं बिलासपुर और पेंड्रा में भी अचानक आई आंधी बारिश से कई पेड़-पौधे उखड़ कर गिरे हैं। आंधी बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। इस बेमौसम बारिश से किसानों के फसलों को नुकसान हो रहा। 

इन जिलों में जारी किया गया था येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, कोरिया और बलरामपुर जैसे जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जनता से सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा आज बिलासपुर में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला. शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 3:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश भी हुई. वहीं रतनपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोर झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हो गया.

  • Related Posts

    WEATHER; बारिश से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा, अब बढ़ेगा तापमान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि…

    RAIN; अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व