ACCIDENT; लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो की मौत, एक रेलवे कर्मी तो दूसरा रेलवे ठेकेदार के अंदर करता था काम

 रायपुर, जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा ठेके पर कार्य करने वाला युवक बताया जा रहा है. हादसा बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रेलवे कर्मी लाला राम बंजारे (55 वर्ष) और रेलवे से जुड़े कार्यों में संलग्न ठेकाकर्मी मोहन लाल साहू (26 वर्ष) के तौर पर हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों को भी अवगत कराया गया. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. तिल्दा थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के खिलाफ पंचनामा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी चूक शामिल थी.

  • Related Posts

    SUICIDE; पुलिस लाइन में फांसी पर झूलती मिली महिला जवान, विभाग में मचा हड़कंप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग समेत पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी…

    MINING; रेत माफिया का आतंक, अवैध रेत खनन रोकने पहुंची वन कर्मियों की टीम पर हमला,तीन कर्मी घायल

    बिलासपुर, लोरमी इलाके में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के लिए गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिससे तीन वनकर्मी घायल हो गए जिसमें से…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……