
रायपुर, तूफान के साथ बारिश के चलते फडों में धान की आअवक कम है। वर्तमान में 2590 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हुई हैं। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत 26 नवम्बर तक 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। 26 नवम्बर को एक ही दिन में 82 हजार 746 टन धान की खरीदी की गई है।
इस वर्ष किसानों की सुविधाएं कोई ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है, वर्तमान में 2590 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई हैं। 26 नवंबर तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य हो चुकी हैं। अब तक 91 हजार 614 किसानों ने धान बेचा है। 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 टन धान की खरीदी की गई।
प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।







