PADDY; सीएम के गृह जिले जशपुर में सर्वाधिक धान जब्ती, महासमुंद और दुर्ग भी अग्रणी’1,362 अलर्ट में से 122 का निराकरण

0 आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

रायपुर, छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा स्थापित आईसीसी कमांड (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों और संबंधित गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रदेश में धान जब्ती की कार्रवाई के तहत कुल 40,453 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

जिला स्तर पर धान जब्ती की कार्रवाई में जशपुर जिला 12,103 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। महासमुंद में 6,150 क्विंटल और दुर्ग में 4,975 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसके अलावा बलरामपुर में 2,982 क्विंटल, राजनांदगांव में 2,798 क्विंटल, रायगढ़ में 2,528 क्विंटल और कांकेर में 1,676 क्विंटल धान की जब्ती दर्ज की गई है।

आईसीसी कमांड की 23 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में निगरानी के दौरान कुल 1,362 अलर्ट दर्ज किए गए, जिनमें से 122 अलर्ट का निराकरण किया जा चुका है। रिपोर्ट में 8 मिलों का भौतिक सत्यापन भी दर्ज है। 26 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी के 9वें दिन तक प्रदेश में 28.07 लाख पंजीकृत किसानों में से 91 हजार 746 किसानों ने धान विक्रय किया है। इस दौरान कुल 4,43,888 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई। 

’अलर्ट आधारित निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
आईसीसी कमांड द्वारा जारी अलर्ट के माध्यम से जिलों में धान खरीदी से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कांकेर में सर्वाधिक 186 अलर्ट दर्ज किए गए। राजनांदगांव में 146, बिलासपुर में 140, बेमेतरा में 119, कवर्धा में 107 और सूरजपुर में 100 अलर्ट दर्ज हुए हैं। बालोद में 89 अलर्ट में से 42, बलरामपुर में 76 में से 54, महासमुंद में 26 में से 20 और रायपुर में 6 में से 2 अलर्ट का निराकरण किया गया है। कोरिया जिले में दर्ज तीनों अलर्ट का निराकरण किया जा चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; धान की आवक कम, प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मी.टन खरीदी, 91614 किसानों ने बेचा धान, 28 लाख किसानों का पंजीयन

    रायपुर, तूफान के साथ बारिश के चलते फडों में धान की आअवक कम है। वर्तमान में 2590 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हुई हैं। छत्तीसगढ़ में धान…

    RICE; जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ सुगंधित चावलों की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने की पहल

    0 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में की महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चारायपुर, धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ की कृषि संपदा…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..