PADDY; प्रभावी परिवहन न होने से उपार्जन केन्द्रों में धान जाम, खरीदी व्यवस्था चरमराने लगी

रायपुर, शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिये सोसायटियों के अधीन बनाये गये धान उपार्जन केन्द्रों से धान का प्रभावी परिवहन न होने से खरीदी व्यवस्था चरमराने लगी है । धान का उठाव न‌‌ होने पर कई केन्द्रों में खरीदा ठप्प होने के कगार पर है । मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 7 केन्द्रों में ही लगभग 1लाख 70 हजार कट्टा धान जाम है जिसका मिलर्स को डी ओ व विपणन संघ को टी ओ जारी होने के बाद भी परिवहन की गति मंद है ।

  धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने के बाद किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है कि मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 7 धान खरीदी केन्द्रों में बीते कल गुरुवार की स्थिति में लगभग 1 लाख 70 हजार कट्टा धान परिवहन के लिये शेष पड़ा था जिसमें से गोढ़ी में लगभग 15 हजार कट्टा , गनौद में 35 हजार , टेकारी में 33 हजार , खुटेरी में 23 हजार , पलौद में 17 हजार , मंदिर हसौद में 15 हजार व बरौदा में 5 हजार कट्टा धान जाम पड़ा है । इसकी वजह से छोटे फड़ वाले केन्द्रों में अविलंब उठाव न‌‌ होने की स्थिति में धान खरीदी ठप्प होने के कगार पर है और किसानो के दबाव के चलते ऐसे खरीदी केन्द्रों के प्रभारी काफी दबाव व परेशानी में हैं ।

मिलर्स को इस जाम धान के उठाव के लिये डी ओ व विपणन संघ को टी ओ जारी होने के बाद भी प्रभावी परिवहन न होने की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा है कि शासन – प्रशासन को अविलंब इस दिशा में कारगर कदम उठा धान खरीदी ठप्प न होने की सुनिश्चित व्यवस्था करने की आवश्यकता है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य