PADDY; फडों में शनिवार और रविवार को भी होगी धान खरीदी,अब तक 24 लाख 66 हजार किसानों से खरीदी

रायपुर, आगामी 4 फरवरी तक धान खरीदी करने के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में किसानों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है।
छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। 03 और 04 फरवरी को भी धान खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी होगी । राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.11 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।
मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 65 हजार 988 किसानों से 01 फरवरी 2024 तक 144 लाख 11 हजार 309 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 103 लाख 66 हजार 693 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 94 लाख 74 हजार 423 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; आईजीकेवी-कनेक्ट व्हाट्सऐप चैटबॉट शुरु, विद्यार्थियों को मिलेगी त्वरित डिजिटल सहायता

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘आईजीकेवी-कनेक्ट’ व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट…

    IGKV; कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र

    0 सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रायपुर, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार