PADDY; 15 नवंबर से धान खरीदी के लिए महासमुंद जिले में 202 केंद्रों के लिए 72 नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में राज्य शासन के मंशानुरूप जिले की सहकारी समितियों द्वारा पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के 202 धान खरीदी केंद्रों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण के लिए जिला एवं अनुविभाग स्तरीय 75 अधिकारियों को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व अपने-अपने आबंटित केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करें। इसके लिए निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार केंद्रों में व्यवस्थाओं का परीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जित धान के भुगतान हेतु आवश्यक राशि, बारदानों की उपलब्धता, धान का परिवहन तथा शासन के निर्देशानुसार अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि जिला स्तरीय नोडल अधिकारी धान खरीदी की अवधि में प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार अपने आबंटित खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करेंगे। इस दौरान शासन की नीति एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही केंद्रों में उपलब्ध धान के स्टॉक तथा नए एवं पुराने बारदानों का सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी जिला कार्यालय को प्रस्तुत करना होगा। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने अनुविभाग के धान उपार्जन केंद्रों के केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने कहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CROP; चक्रवात से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा बीमा क्लेम, CM साय के निर्देश पर सर्वे में जुटा कृषि अमला

    रायपुर, चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों के साथ ही कटाई के बाद खेतों में…

    PADDY; छत्तीसगढ़ में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों की सूची जारी, 15 नवंबर से, अब 3,100 केंद्रों पर धान खरीदने 10 से मिलेंगे टोकन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति दी है। इसके साथ…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश