PADDY; उपार्जन केंद्रों में पडा है 25 लाख मी.टन धान, मिलर्स से तेजी से धान का उठाव कराने के निर्देश

0 राज्य में अब तक 63.22 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर हो चुकी खरीदी

013 लाख 34 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान

रायपुर, राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी अनवरत् रूप से जारी है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2024 जारी रहेगा। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 13 लाख 34 हजार 119 किसानों से 63 लाख 22 हजार 32 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 14 हजार 33 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। 

राज्य में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। अब तक 51 लाख 24 हजार 619 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 38 लाख 57 हजार 479 टन धान का उठाव किया गया है। उपार्जन केंद्रों में करीब 25 लाख मी.टन धान पडा है।

खाद्य विभाग के सचिव ने मिलर्स को तेजी से धान का उठाव करने के साथ ही कस्टम मिलिंग का चावल नियमित रूप से जमा कराने को निर्देश दिए गए हैं। कस्टम मिलिंग का चावल फिलहाल नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा लिया जा रहा है। 01 जनवरी से एफसीआई में भी सेंट्रल पूल का चावल जमा होने लगेगा। मिलर्स को बीते वर्ष के कस्टम मिलिंग के शेष चावल की मात्रा को भी शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; धान खरीदी के लिए नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर जोर, सूखत में कमी लाने की हिदायत

    रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी की अध्यक्षता…

    ACTION; कार्य में कोताही,मंडी बोर्ड के अपर संचालक एक्का को नोटिस, मंडी सचिव पोर्ते को भी नोटिस जारी

    रायपुर , कार्यालयीन कार्य में कोताही बरतने पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अपर संचालक कमलेश एक्का को नोटिस जारी कर जानकारी तत्काल प्रस्तुत करने कहा गया है…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर