PADDY; राज्य में अब तक रिकार्ड 124.89 लाख मी. टन धान की खरीदी, फडों में धान जाम, 83.15 लाख मी. टन का उठाव

रायपुर, राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।धान के उठाव की धीमी गति के चलते फडों में धान रखने जगह नहीं है। कहीं कहीं पर धान नहीं खरीदने के बोर्ड चस्पा कर दिये गए है। इस समय उपार्जन केंद्रों में करीब 42 लाख मी. टन धान पडा हुआ है।

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है।
मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 65 हजार 864 किसानों से 124 लाख 89 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 98 लाख 38 हजार 565 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 83 लाख 15 हजार 849 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; राज्यों की सहमति से जारी होगा कृषि रोडमैप, हर राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप जारी करने उच्चस्तरीय समिति का होगा गठन

    नईदिल्ली, कृषि-जलवायु क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य के लिए स्वतंत्र कृषि रोडमैप जारी करने के लिए कल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की…

    FERTILIZER; राज्य में नहीं है खाद की कमी,छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मी. टन उर्वरक आबंटन का लक्ष्य,काला बाजारी और जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही के निर्देश

    रायपुर, पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका – इज़राइल और ईरान के बीच तनाव के बीच आयातित उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…