PARK; छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, राजनांदगांव से बस्तर तक विकसित होंगे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन औद्योगिक पार्कों के शुरू होने से स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

समिति की दूसरी बैठक के दौरान प्रदेश के चार जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति दी गई। राजनांदगांव जिले में स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, पटेवा, धमतरी जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, धूम्रपाली, जांजगीर-चांपा जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, सलखान और बस्तर जिले में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, नियानार में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।

केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल

भारत औद्योगिक योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी औद्योगिक विकास नीति के तहत प्रभावी रूप से लागू किया है। राज्य में इस योजना के सुचारू संचालन और विभिन्न परियोजनाओं को समयबद्ध मंजूरी देने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

औद्योगिक विस्तार से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

छत्तीसगढ़ लंबे समय से खनिज, कृषि और वन आधारित उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण राज्य रहा है। नए औद्योगिक पार्कों के निर्माण से प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य है कि उद्योगों के विस्तार के साथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RICE; मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल

    रायपुर, मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक की बुधवार को संपन्न हुई। बैठक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि धान खरीदी को अधिक सरल, सुगम और प्रभावी…

    FOREST; हरियाली बढ़ाने रायपुर के सभी 70 वार्डों में नेचर्स एटीएम के माध्यम से घर-घर पहुँचेंगे पौधे

    0 वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया विस्तार रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र