PLANE CRASH; पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश,15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

ला पाज, बोलिविया की राजधानी ला पाज के निकट एल ऑल्टो शहर में शुक्रवार की शाम वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं. यह विमान सेंट्रल बैंक के लिए नोट लेकर जा रहा था. लेकिन जैसे ही क्रैश हुआ, वहां पर मौजूद भीड़ ने पैसे को लूटना शुरू कर दिया. भीड़ इतनी बढ़ गई की काबू करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह विमान सेना का है, जो सांता क्रूज शहर से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के दौरान सबकुछ सामान्य था लेकिन जब विमान हवाई ला पाज के पास एल ऑल्टो हवाई अड्डे पर उतरा, तो उसने अपना नियंत्रण खो बैठा. विमान रनवे पर ही फिसल गया और पास में बनी हाइवे में जा गिरा.

पैसा लूटने के लिए लगी भीड़

हादसे के बाद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बेहद चौंकाने वाला नजारा दिखा. विमान हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई लेकिन बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया. बल्कि यह भीड़ विमान में रखे पैसे को लूटने के लिए लगी थी. क्योंकि विमान सेंट्रल बैंक के पैसे को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा था. इस दौरान यह हादसा हो गया. पैसा देखते ही लूटने वालों की होड़ लग गई. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया.

15 लोगों की गई जान

फिलहाल, विमान हादसे के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय से लिए बंद कर दिया गया है. हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 लोग घायल हैं. सभी घायलों का इलाज जारी है. हादसा किन वजहों से हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

     रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने आग के…

    LIQUOR SCAM; फूट-फूटकर रो पड़े केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP चीफ,सीबीआई अफसरों पर लटकी जांच की तलवार

    नई दिल्ली, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है। दिल्ली शराब घोटाला में क्लीन चिट मिलने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज