PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

0 केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ली वर्चुअल बैठक

रायपुर, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज सभी राज्यों के परिवहन और स्वास्थ्य मत्रियों के साथ पीएम राहत योजना की बैठक ली। इस बैठक में परिवहन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल वर्चुअल रूप से शामिल हुए और अपने सुझावों को रखा। बैठक में बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम राहत योजना के अंतर्गत अब दुर्घटना पीड़ितों को “गोल्डन ऑवर” में त्वरित और कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे के भीतर यदि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जाए तो मृत्यु की संभावना 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह योजना प्रभावी रूप से लागू की गई है।

इस योजना के तहत भारत में कहीं भी मोटर वाहन से संबंधित सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ित को तत्काल निकटतम सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। यह उपचार आयुष्मान भारत (एबी-पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में उपलब्ध होगा। पीड़ित या उसके परिजनों से किसी प्रकार का अग्रिम भुगतान नहीं लिया जाएगा।

अस्पताल में प्रवेश एवं पंजीकरण

पीएम राहत योजना के तहत अस्पताल द्वारा पीड़ित की पहचान सत्यापित कर 24 घंटे के भीतर उसे टीएमएस (Transaction Management System) 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत किया जाता है।

उपचार की व्यवस्था

बैठक में केंद्रीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत दुर्घटना की तिथि से अधिकतम 7 दिनों तक ट्रॉमा/पॉलीट्रॉमा पैकेज के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

रिपोर्टिंग एवं सत्यापन

अस्पताल द्वारा 24 घंटे के भीतर स्थानीय पुलिस को सूचना दी जाती है तथा दुर्घटना का विवरण इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट  (EDAR)  प्रणाली में दर्ज किया जाता है।

दावा प्रसंस्करण एवं भुगतान

अस्पताल द्वारा दावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पोर्टल पर प्रस्तुत किया जाता है। स्वीकृत राशि का भुगतान मोटर वाहन दुर्घटना कोष (MVAF) से किया जाता है।

योजना के मुख्य बिंदु

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रति पीड़ित, प्रति दुर्घटना अधिकतम 7 दिनों तक 1.50 लाख रुपये तक की सहायता, मोटर वाहन से जुड़ी सभी सड़क दुर्घटनाओं पर लागू होगी तथा पूर्णतः कैशलेस सुविधा और प्रदेश में योजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु सभी 33 जिलों के कलेक्टरों के लिए रिजर्व बैंक में खाते खोले जा चुके हैं तथा टीएमएस और पीएफएमएस (Public Financial Management System) के माध्यम से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी जान बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर परिवहन सचिव एस. प्रकाश भी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; 36 अधिवक्ताओं को सीनियर काउंसिल का दर्जा, हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का रखेंगे पक्ष

    बिलासपुर, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखने के लिए 36 वरिष्ठ पैनल लॉयरों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति…

    ECI; छत्तीसगढ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम,अ‍ब बचे 1,87,30,914 मतदाता, 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि, नवीनतम फोटोग्राफ के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन

    0 चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 27,196 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटा रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

    CRIME; उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम पर साइबर ठगी, दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश

    CRIME; उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम पर साइबर ठगी, दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश

    CRIME; जंगल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’,205 करोड़ का गांजा–हशीश किया जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार

    CRIME; जंगल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’,205 करोड़ का गांजा–हशीश किया जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार