PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20 जून शनिवार को किसानों के खाते में ट्रांसफर होने वाली है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात देंगे। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर में होना है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आता है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का पैसा आज 20 जून को खाते में आने वाला है। पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी। इस बार किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जबकि पिछले साल पहली तिमाही की किस्त अगस्त में जाकर आई थी।

इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर ऐलान हुआ है कि देश के 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने वाले हैं।

Digipay से कैसे निकलेंगे पीएम किसान के 2000

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने वाले हैं। एक बार खाते में पैसा ट्रांसफर होने के बाद DigiPay या DigiPayLite के जरिए 2000 रुपये निकाल सकते हैं। इसके लिए नजदीक के VLE, SHG, FPS, FPOs या PACS के पास जाना होगा। वो आपकी मदद पैसा खाते से निकालने में कर देंगे।

मोबाइल पर कैसे चेक करें पीएम किसान का बेनेफिशियरी स्टेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का पैसा आज किसानों के खाते में आने वाला है। अगर आप अपने मोबाइल से बेनेफिशियरी स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो हम आपको पूरा तरीका बता देते हैं। आपको अपने मोबाइल पर पोर्टल pmkisan.gov.in या पीएम किसान के मोबाइल एप पर जाना होगा। यहां आपके पास दो विकल्प होंगे। आप Know Your Status और Beneficiary List में जाकर आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर