PROTEST; अमेरा कोयला खदान के विस्तार पर बिफरे ग्रामीणों की पुलिस से झड़प, लाठी-डंडे से पुलिस कर्मियों पर हमला, पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े,कई पुलिस कर्मी और ग्रामीण घायल

अंबिकापुर, सरगुजा के अमेरा कोयला खदान विस्तार को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की खबर है. खदान के विस्तार से नाराज उग्र ग्रामीणों के हमले से करीबन 40 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं. स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेरा कोयला खदान के एक्सटेंशन से नाराज ग्रामीणों ने लाठी, डंडे, गुलेल और कुल्हाड़ी से पुलिस बल पर हमला कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. इसके साथ कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को चोट लगने की खबर है.

सरगुजा के लखनपुर के अमेरा खदान के विस्तार को लेकर ग्रामीण और खदान कर्मी पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं. ग्राम परसोड़ी कला के ग्रामीण खदान विस्तार का विरोध कर रहे है. ग्रामीणों का कहना बगैर भूमि अधिग्रहण किए अमेरा खदान प्रबंधन खदान का विस्तार कर रहा है. बहरहाल, बिगड़ते हालात की सूचना मिलने पर मौके के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है.

एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की ओपन कास्ट खदान अमेरा का विस्तार कार्य परसोड़ीकला की ओर किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीण काफी समय से आंदोलनरत हैं और खदान के लिए 1 इंच भी जमीन नहीं देने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि न तो हमें नौकरी चाहिए और न ही मुआवजा। आरोप है कि इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर काफी दबाव बनाया गया, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी और आज पर्यंत अपने जमीन को लेकर आंदोलनरत हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले महिने ग्राम पंचायत के निस्तार के लिए बनाए गए तालाब की खुदाई कंपनी द्वारा की गई थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने काफी विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद मात्र निस्तार तालाब में खोदी गई जगह से ही कोयला निकाले जाने की सहमति बनी है।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में भ्रम फैलाया जा रहा है की खदान विस्तार हेतु ग्रामीण एवं कोल प्रबंधन कंपनी के बीच सहमति बन गई है। जबकि हकीकत ये है कि निस्तार तालाब की जबरन खोदाई कर ली गई है तो वहां पड़े कोयला को निकालने दे रहे हैं, लेकिन आगे 1 इंच जमीन नहीं देंगे।

  • Related Posts

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    लखनऊ , डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। जिससे…

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. जहां अफीम की खेती की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि करीब…

    You Missed

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’