SUICIDE; एम्स में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज ने बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया. मृतक का नाम करण नायक बंजारा बताया जा रहा है. घटना से अस्पताल प्रबंधन और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से जुड़ी बिमारी का इलाज के लिए एम्स में भर्ती था. B ब्लॉक में बी4 वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. शुक्रवार को करण की बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतक के परिजन, अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में पूछताछ कर रहा है. मामले की जांच जारी है. 

अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया की शुरुआती जांच में एम्स अस्पताल में तीसरे मंजिल से कूदने से मरीज की मृत्यु होने की बात सामने आई है. मरीज पिछले कुछ माह से अस्पताल में भर्ती था, जिससे परेशान होकर उसने खुदकर अपनी जान दे दी. अमानका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर