POLICE; पैसे लेकर आरोपियों को छोड़ने का मामले में प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बिक्री के आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में प्रशिक्षु उप निरीक्षक (SI) समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वहीं मामले की आगे की जांच CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी गई है। एसपी ने जांच में भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

दरअसल, सारागांव थाना से जुड़ा 1.5 लाख रुपये लेकर शराब के आरोपियों को छोड़ने का मामला 11 नवंबर 2026 को मीडिया के माध्यम से सामने आया था। खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) जांजगीर से कराई। जांच में पाया गया कि 4 नवंबर 2026 को आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी गोपाल गोंड़ से थाना सारागांव में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू सहित 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रकम का लेन-देन किया गया था। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने और मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मी

  1. प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू
  2. प्रधान आरक्षक क्रमांक 361 अर्जुन जांगड़े
  3. आरक्षक क्रमांक 22 दीपक सिंह
  4. आरक्षक क्रमांक 05 शंकर जयकिशन
  5. आरक्षक क्रमांक 495 सुनील रमन
  6. आरक्षक क्रमांक 11 गोवर्धन टाईगर

ये सभी पुलिसकर्मी सारागांव थाना में पदस्थ थे।

CSP को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक ने मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी है। जांच के दौरान प्रकाशित खबर से जुड़े मीडियाकर्मी का बयान दर्ज कर खबर के तथ्यों और स्रोत की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आबकारी मामले के आरोपी गोपाल गोंड़ से कथित रकम के लेन-देन को लेकर विस्तृत पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर उनकी भूमिका और संलिप्तता की भी जांच होगी। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति के पुलिसकर्मियों और आरोपी के बीच कथित लेन-देन में मध्यस्थता करने के साक्ष्य मिलते हैं, तो उसका भी बयान दर्ज कर भूमिका की जांच की जाएगी। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार और अवैध रूप से रकम के लेन-देन के आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE; राजधानी के चौपाटी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा

     रायपुर, राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर को लगी भीषण आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं. आगजनी के बीच सिलेंडर ब्लास्ट होने से…

    MURDER; डीजे डांस के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन अस्पताल में भर्ती

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद ने खूनी…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत