POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को चारों तरफ से घेरकर पिस्टल की नोक पर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुन्ना महाजन के रूप में बताई जा रही है, जो ओडिशा से फरार होकर बस्तर पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस को टुन्ना महाजन के जगदलपुर में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम ने नए बस स्टैंड के पास शराब दुकान के करीब उसे घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को चारों तरफ से घेरकर काबू में किया और मौके से अपने साथ ले गई।

इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उसके सिर के पास पिस्टना तना हुआ नजर आ रहा है। कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी की आवाज भी वीडियो में सुनाई देती है- “ज्यादा हुआ तो गोली मार देंगे।” पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

चोरी-डकैती के कई मामलों में नाम

ओडिशा पुलिस के मुताबिक, टुन्ना महाजन के खिलाफ चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। उस पर बोरिगुमा पुलिस पर पांच राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उसके बस्तर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने जगदलपुर में कार्रवाई की।

बस्तर के मंदिरों में चोरी से भी जुड़ा कनेक्शन

पुलिस के अनुसार, टुन्ना महाजन के तार बस्तर में हुई चोरी की कुछ वारदातों से भी जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। इनमें गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। अब ओडिशा पुलिस इन वारदातों में उसकी कथित भूमिका की भी जांच कर रही है।

पिस्टल और चोरी का सोना बरामद

ओडिशा पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से एक कंट्री मेड पिस्टल और चोरी का सोना बरामद किया गया है। बरामद सामान को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। ओडिशा से फरार होकर बस्तर पहुंचे टुन्ना महाजन को पुलिस ने नए बस स्टैंड में ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद ओड़िशा पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। अब उसके खिलाफ ओडिशा में दर्ज मामलों के साथ-साथ बस्तर में हुई चोरी की वारदातों में उसकी कथित भूमिका को लेकर भी आगे की जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती