POLITICS; बांग्लादेश में सियासी भूचाल,शेख हसीना का यूनुस पर बड़ा हमला,कहा-आतंकवादियों से गठजोड़ है !

ढाका, बांग्लादेश की सत्ता के केंद्र में एक बार फिर राजनीतिक भूचाल आ गया है। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ( Sheikh Hasina) ने नोबल शांति पुरस्कार विजेता और अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद युनूस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने बांग्लादेश की सत्ता उन “आतंकवादी तत्वों” को सौंप दी है, जिनसे वर्षों तक उनकी सरकार ने जंग लड़ी थी। हसीना ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक तीखे ऑडियो संदेश में कहा, “यूनुस ने अंतरराष्ट्रीय छवि का लाभ उठा कर सत्ता हड़पी है, लेकिन उन्होंने देश की बागडोर ऐसे हाथों में सौंप दी है, जिनका अतीत आतंक और उग्रवाद से जुड़ा है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार के समय जिन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी, आज उन्हें रिहा कर दिया गया है और वे सत्ता के गलियारों में खुलेआम घूम रहे हैं।

हसीना का तीखा आरोप-“देश को अमेरिका को बेच दिया गया”

पूर्व प्रधानमंत्री ने अमेरिका की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश को वैश्विक शक्तियों, विशेषकर अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया गया है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा”मेरे पिता शेख मुजीब ने अमेरिका की मांगों के आगे सिर नहीं झुकाया और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। अब मैं भी उसी रास्ते पर हूं, लेकिन देश बेचने का ख्याल तक नहीं ला सकती।”

अवामी लीग पर पाबंदी: असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक!

हसीना ने अवामी लीग पार्टी पर लगे हालिया प्रतिबंध की भी तीखी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह प्रतिबंध पूरी तरह अवैध हैं और बांग्लादेश के संविधान के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा “जिस संविधान को हमने खून-पसीने से पाया, उसे एक व्यक्ति जिसे जनता ने चुना ही नहीं, कैसे बदल सकता है? यूनुस के पास कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है।”

चरमपंथी कनेक्शन और सत्ता पर कब्ज़ा

हसीना ने इल्जाम लगाया कि यूनुस ने सत्ता में आने के लिए प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय उग्रवादी संगठनों की मदद ली। उन्होंने कहा कि यूनुस ने “एक सुनियोजित साजिश” के तहत छात्रों के आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों का लाभ उठाया, जिससे उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और देश से बाहर जाना पड़ा। हसीना ने रोष व्यक्त करते हुए कहा,“अब जेल खाली हैं, और आतंकवादी बाहर घूम रहे हैं। यह कैसा बांग्लादेश बन गया है?”

आम चुनावों से पहले सियासी उथल-पुथल

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है, जब बांग्लादेश में आगामी दिसंबर 2025 में आम चुनाव होने हैं। इस बीच यह चर्चा भी तेज है कि यूनुस ने सेना के बढ़ते दबाव के चलते इस्तीफा देने की धमकी दी थी, लेकिन आपात बैठक में इस्तीफा न देने पर मान भी गए। यह दीगर बात है कि चुनाव की तारीख घोषित न करने पर उनसे इस्तीफा देने की मांग की जाती रही है।
ऐसे में देश की सियासत और अधिक अस्थिर होती दिख रही है।

“उग्रवादी नेता” कह कर किया करारा प्रहार

शेख हसीना ने यूनुस को “उग्रवादी नेता” करार देते हुए दोहराया, “ऐसे व्यक्ति को संविधान छूने का कोई अधिकार नहीं है। वह न तो चुने गए हैं और न ही उनके पास नैतिक या संवैधानिक आधार है। फिर वह कैसे कानूनों को बदल सकते हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी पर प्रतिबंध लगा सकते हैं?”

बांग्लादेश गहरे राजनीतिक संकट और वैचारिक टकराव के दौर से गुजर रहा

बहरहाल बांग्लादेश इस समय गहरे राजनीतिक संकट और वैचारिक टकराव के दौर से गुजर रहा है। जहां एक ओर हसीना लोकतंत्र और संविधान के उल्लंघन की बात कर रही हैं, वहीं यूनुस पर सत्ता को चरमपंथियों को सौंपने का आरोप लगाकर पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति में हलचल मचा दी है। आने वाले चुनाव और यूनुस की संभावित भूमिका को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें बांग्लादेश पर टिकी हैं।

हसीना के आरोपों से मचा सियासी बवाल, यूनुस की चुप्पी पर उठे सवाल

शेख हसीना के मोहम्मद यूनुस पर लगाए गए “आतंकवादियों को सत्ता सौंपने” और “देश को अमेरिका को बेचने” जैसे तीखे आरोपों ने सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की आँखें खोल दी हैं। ढाका विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने हसीना के दावे पर “चौंकाने वाला ,लेकिन ध्यान देने योग्य” प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी दल BNP ने बयान जारी कर कहा, “शेख हसीना सत्ता से बाहर होने के बाद बौखलाहट में बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।” अमेरिकी विदेश विभाग ने इस घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन अंदरखाने हलचल की खबरें हैं।

  • Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…