POLITICS; खेती करने किसानों को प्रति एकड़ 10,500 रु. देने का आदेश, कांग्रेस ने कहा-किसान विरोधी

रायपुर, भाजपा सरकार द्वारा सहकारी समितियों को इस वर्ष किसानों को फसल लगाने प्रति एकड़ मात्र 10500 रु देने का आदेश दिया गया है। कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को फसल लगाते वक्त केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से सहकारी समितियां से प्रति एकड़ कृषि कार्य के लिए 20,000 नगद एवं 6,000 रु खाद बीज के लिए अतिरिक्त दिया गया था।
ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल धान 3100 रुपए के भाव में खरीदने की घोषणा की है। इससे धान खरीदी में पसीना छूटना लाजिमी है। इसीलिए किसान ज्यादा फसल उत्पादन नहीं कर सके, उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही किसानों से 21 क्विंटल धान की खरीदी किया है। अब आने वाले 5 वर्षों तक वह किसानों से 21 क्विंटल धान नहीं खरीदना चाहती। इसीलिए अब वह सरकारी समितियां के माध्यम से मिलने वाली सहायता को भी कम कर रही है ताकि किसान आर्थिक संकट से परेशान रहे और खेती किसानी न कर पाए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 3 महीने में ही भाजपा के किसान हितैषी होने का मुखौटा उतर गया है, भाजपा की सरकार किसानों को मदद करना नहीं चाहती है। कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को फसल लगाते वक्त केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से सहकारी समितियां से प्रति एकड़ कृषि कार्य के लिए 20,000 नगद एवं 6,000 रु खाद बीज के लिए अतिरिक्त दिया था, उसे भाजपा सरकार ने कटौती करते हुए प्रति एकड़ मात्र 10,500 रु. देने का आदेश दिया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से इस आदेश को वापस लेने और पूर्व की तरह ही किसानों को 26,000 रुपए प्रति एकड़ देने की मांग करती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…