POLITICS; ‘अगर नवीन पटनायक सीएम नहीं बने तो…’, VK पांडियन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी चुनौती

भुवनेश्वर एजेंसी, नौकरशाह से बीजद नेता बने वीके पांडियन ने शुक्रवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक रैली को संबोधित किया। पांडियन संबोधन देते हुए कहा कि अगर बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक विधानसभा चुनाव के बाद लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री नहीं बने तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

ये बयान पांडियन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनौती देते हुए दिया। बता दें कि पांडियन ने ये भी दावा किया कि भाजपा उन्हें पटनायक का “गुमस्थ” (क्लर्क) या “चमचा” (आज्ञाकारी सेवक) कहती है।

पांडियन ने धर्मेंद प्रधान को दी चुनौती

पांडियन ने कहा कि बीजेपी ओडिशा में बीजेपी की लहर है और बदलाव की लहर का दावा करती है, लेकिन मैं कहता हूं कि अगर मुख्यमंत्री (पटनायक) दोबारा सीएम नहीं बने तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।उन्होंने कहा कि आप केंद्रीय मंत्री हैं और यदि आप में साहस है, तो घोषणा करें कि यदि भाजपा ओडिशा में सत्ता में नहीं आई तो आप भी राजनीति छोड़ देंगे।बीजद नेता पांडियन ने कहा कि धर्मेंद प्रधान ने ओडिशा के लोगों के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने 10 साल तक ढेंकनाल में चुनाव लड़ने की कोशिश की और अंत में संबलपुर चले गए।

पांडियन ने बीजद की जीत का किया दावा

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मई को कहा था कि 4 जून को ओडिशा में बीजद सरकार की समाप्ति तिथि है और 10 जून को भाजपा मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएगी। पांडियन ने दावा किया कि बीजद ओडिशा में तीन-चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेगी और पटनायक 9 जून को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

हिमंत बिस्वा सरमा ने पंडियन के बहाने नवीन पटनायक पर कसा तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। कालीमेला एवं माथिली में भाजपा की तरफ से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजद सरकार पर सीधा हमला बोला।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फाइव टी अध्यक्ष वीके पांडियन पर निशाना साधते हुए कहा कि ओडिशा में नवीन बाबू की सरकार है। मैं जब भी नवीन बाबू को देखता हूं पांडियन उनके होते हैं। नवीन बाबू कभी अकेले नहीं दिखते। इसमें मेरा आपत्ति नहीं है बल्कि कहना चाहता हूं कि नवीन बाबू को केवल पांडियन को नहीं बल्कि साढ़े चार करोड़ ओड़िया लोगों को प्यार करना चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। कालीमेला एवं माथिली में भाजपा की तरफ से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजद सरकार पर सीधा हमला बोला।उन्होंने कहा कि ओडिशा में भी 10 जून को डबल इंजन वाली सरकार बनने जा रही है और शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के साथ मैं आऊंगा। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया है, उसका अक्षरश: पालन होना मोदी की गारंटी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…