POLITICS; कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे से पहले आज छत्‍तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पायलट

रायपुर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 20 अप्रैल को प्रदेश दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के पहले वे तैयारियों का जायजा लेंगे। दोपहर 2.25 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा से नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट से ग्राम मोहड़ विकासखंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। शाम 4.45 बजे ग्राम मोहड़ डोंगरगांव जिला राजनांदगांव पहुंचकर प्रियंका गांधी की चुनावी सभा के स्थल का निरीक्षण करेंगे।

लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक ने थामा भाजपा का दामन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता व बिलासपुर लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक को भाजपा में प्रवेश कराया है. तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की अगुवाई में संतोष कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनपद सदस्य रवि सोनी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत आधा दर्जन कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थमा है. संतोष कौशिक तीन बार तखतपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं चुनाव. इसमें 2008, 2013 में बसपा से और 2018 में जेसीसीजे से किस्मत अजमा चुके हैं. संतोष कौशिक कुर्मी समाज के वर्चस्वधारी नेता हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर