POLITICS; खल्लारी माता मेला के लिए हर वर्ष 10 लाख देने की घोषणा

 0 स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण इसलिए खेल जरूरी : बृजमोहन

रायपुर, शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को बागबाहरा में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने माता खल्लारी मेला को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का समाज से गहरा नाता होता है। खेल शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। खेलों का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। खेलों के जरिए खिलाड़ी जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण सीखता है। पहले के समय कहा जाता था की पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब यह भ्रांति टूट चुकी है। आज खिलाड़ी अपने हुनर से देश का नाम रौशन कर रहे है। खेलों के जरिए समाज मे सम्मान के साथ ही रोजगार पा रहे हैं।

मेघ खेल एवं नवयुवक मंडल के इस आयोजन मे देश भर से महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में सांसद चुन्नी लाल साहू विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, श्रीमती अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, आयोजन समिति के संयोजक डेमन राज पनुरिया, अध्यक्ष भोजनाथ कल्लू देवांगन, सचिव देवेश साहू समेत खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……