POLITICS; चुनाव के पहले बदल रही है नगरीय निकायों की राजनीतिक फिजां

 रायपुर, इस साल के अंत में शहरी सत्ता के लिए चुनाव होगा। इसके लिए लोकसभा चुनाव के साथ ही नगरीय निकायों में राजनीतिक माहौल बनने लगा है। कांग्रेस के टिकट पर नगर पंचायत, नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने वाले कई चेहरे पाला बदल कर अब केसरिया होने लगे हैं। सत्ता परिवर्तन के महज चार महीने के भीतर हुए दल-बदल के बाद कतिपय नगरीय निकायों की तस्वीर बदल चुकी है। नगर निगम जगदलपुर में जहां साढ़े चार साल तक कांग्रेस के महापौर ने राज किया वह अब दल-बदल के बाद यहां शहरी सरकार में भाजपा की सत्ता आ चुकी है। बता दें कि इस बार नवंबर-दिसंबर 2024 में नगरीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं।

इसी तरह नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में कही जगह बदलाव हो चुके हैं। कुछ जगह सत्ता में बदलाव नहीं है मगर पार्षदों ने दल-बदल कर लिया है। पिछली बार नगरीय निकाय के चुनाव में सभी 14 नगर निगमाें में कांग्रेस के महापौर चुने गए थे। अभी केवल 13 निगमों में कांग्रेस है और एक में भाजपा के महापौर हैं।

यहां हुआ बदलाव

नगर निगम जगदलपुर में 48 पार्षद हैं, जिनमें 19 भाजपा व 29 कांग्रेस के थे। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद कांग्रेस से महापौर सफीरा साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, मानिकराम नाग, यशवंत ध्रुव ने भाजपा प्रवेश कर लिया। इसके बाद अब भाजपा के 25 व कांग्रेस के 23 पार्षद रह गए हैं। नगर निगम में बहुमत और महापौर भाजपा की है। कांग्रेस की ओर से अब तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं किया गया है।

दल-बदल हुआ पर नहीं बदला महापौर

कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड है। जिसमें 26 कांग्रेस और 32 भाजपा पार्षद है। यहां दो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे), दो मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी (माकपा), एक बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), चार निर्दलीय पार्षद हैं। इसमें तीन कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय भाजपा के साथ और भाजपा के दो पार्षद कांग्रेस में चले गए। बाद में जो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पार्षद भाजपा में आए। दो कांग्रेस पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए। यहां अभी भी कांग्रेस की ही शहर सरकार है।

इन नगर पालिका में अब भाजपा

महासमुंद में छह नगरीय निकाय है। इनमें महासमुंद नगर पालिका, बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष हैं, वहीं सरकार बदलने के बाद सरायपाली नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष को हटाकर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है, यहां शुरू से ही भाजपा बहुमत में थी, बावजूद अध्यक्ष कांग्रेस का पार्षद चुना गया था। वहीं तीन नगर पंचायतो में देखें तो तुमगांव, बसना में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष हैं, जबकि पिथौरा में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। हालांकि नगर पंचायत में फेरबदल नहीं हुआ है। महासमुंद में कांग्रेस से भाजपा में तीन पार्षदों ने प्रवेश किया है। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष का भाजपा में प्रवेश हुआ है।

यहां कार्यवाहक अध्यक्ष

तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस की आठ पार्षदों की बहुमत से सरकार बनी थी। कांग्रेस पार्षद कैलाश देवांगन वार्ड क्रमांक दस और सुनील आहूजा वार्ड क्रमांक 14 ने भाजपा में प्रवेश किया। इसके चलते कांग्रेस पार्टी अल्पमत में आ गई। 15 सदस्यीय नगर पालिका में पुष्पा श्रीवास को कुल पांच मत और विपक्षीय भाजपा को 10 मत पड़े। इस तरह नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को पद से हाथ धोना पड़ा। जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद श्रीमती अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजीव तिवारी थे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद वार्ड क्रमांक पांच के पार्षद परमानंद साहू को सरगांव नगर पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…