POLITICS; छत्तीसगढ़ की 4 सीटों पर संशय बरकरार, बस्तर में दीपक बैज का टिकट कटने से समीकरण बदलने के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सिरगर्मी चरम पर है. इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैट का टिकट काट दिया है. बैज की जगह बस्तर से कांग्रेस ने विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को टिकट दिया है. टिकट फाइनल होने के बाद लखमा ने कहा कि मुझे बस्तर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं हमारी प्रेरणास्रोत सोनिया गांधी , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का आभार व्यक्त करता हूं. बता दें, कांग्रेस की लोकसभा के चार सीटों पर अभी भी संशय बरकरार है. प्रदेश की बिलासपुर, कांकेर, सरगुजा और रायगढ़ के प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हुए हैं. 23 मार्च की रात कांग्रेस को 5 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी के नाम घोषित करने थे.

सूत्र बताते हैं कि बस्तर से पूर्व मंत्री कवासी लखमा बेटे हरीश के लिए जोर लगा रहे थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज उनसे मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात बाद कवासी लखमा ने मीडिया से कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ेंगे तो व्यस्त हो जाएंगे. उन पर 11 सीटों को जिताने की जिम्मेदारी है. ऐसे में मेरे बेटे हरीश लखमा को टिकट दी जाए. जिसे भी टिकट मिलेगी, हम साथ मिलकर ही लड़ेंगे. मुझे मिला तो में भी लड़ूंगा. हर शख्स चुनाव जीतने के लिए ही लड़ता है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डिलीवरी के पहले ये नहीं कह सकते कि लड़का होगा या लड़की.

बस्तर में मतदान
उन्हें टिकट मिलने से पहले सांसद दीपक बैज ने कहा था कि वो हमारे वरिष्ठ हैं, हम उनके साथ हैं. जिसे भी मौका मिले ,सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. नामांकन के लिए समय कम है. पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा हम मिलकर उनका नामांकन भरवाएंगे. इस बीच चुनाव आयोग ने बस्तर लोकसभा मतदान का समय निर्धारित कर दिया है. कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा में 19 अप्रैल को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जगदलपुर विधानसभा के 175 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं, 72 केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा