POLITICS; छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बहुमत तो रमन, साव, ओपी एवं विजय बघेल सीएम के प्रबल दावेदार

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और सरकार बनने की स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल और पूर्व आईएएस व भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी सीएम के प्रबल दावेदार होंगे।

प्रदेश में सामान्य वर्ग से आज भी चार बड़े चेहरे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम आता है। अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी से बड़े चेहरों में बिलासपुर सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, दुर्ग सांसद विजय बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, युवा नेता ओपी चौधरी का नाम आता है।

प्रदेश में लगातार आदिवासी मुख्यमंत्री की भी मांग होती रही है । ऐसे में अनुसूचित जनजाति(एसटी) वर्ग से प्रदेश में बड़े चेहरे में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी व युवा नेता में पूर्व मंत्री केदार कश्यप का नाम पहले आता है।

अनुसूचित जाति(एससी) वर्ग से पार्टी के पास ज्यादा विकल्प नहीं है इस वर्ग से फिलहाल पूर्व मंत्री डा.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले का नाम आता है। हालांकि इस बार भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लडी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा