POLITICS; पीसीसी चीफ दीपक बोले- भाजपा का संकल्प पत्र नहीं जुमला पत्र है,सीएम साय ने कहा- संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज़

रायपुर, कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो बार के चुनावों में अपने वादों को भूल जाने वाले किस नैतिकता से नया संकल्प पत्र जारी किये है। भाजपा को जनता से नया वादा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के लिये घोषणा पत्र जिसे वे संकल्प पत्र कहते है, केवल जनता को ठगने का एक हथियार है। यह दल चुनाव में वोट लेने के बाद अपने संकल्प पत्र के वादों को खुद चुनावी जुमला बता देता हैं जनता में भाजपा और मोदी दोनों की ही विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। भाजपा का संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2014 और 2019 के संकल्प पत्र के वादों के बारे में बात करने की भाजपाई हिम्मत नहीं करते। भाजपा बताये युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? एमएसपी की कानूनी गारंटी का क्या हुआ? किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देने के वायदे का क्या हुआ? हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख देने का क्या हुआ? भाजपा बताये एससी, एसटी, के अधिकारों को सुरक्षित करने के वादे का क्या हुआ? एससी व एसटी पर 46 प्रतशित व 48 प्रतिशत अपराध क्यों बढ़ा? महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ? 100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? भाजपा के सांसदां के द्वारा गोद लिये गांवो का क्या हुआ? 2020 तक गंगा सफ़ाई का क्या हुआ? 2022 तक हर परिवार के सर पर  छत का क्या हुआ? 2022 तक सबको चौबीस घंटे बिजली देने का क्या हुआ? 2022 तक भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी भाजपा में साहस नहीं कि वह कोई नया वादा जनता से कर पाये। इसीलिये भाजपा का घोषणा पत्र पूरी तरह सतही और चुनावी औपचारिकता दिख रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र में भाजपा के हार की झलक साफ दिख रही है।

हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज़ – विष्णु देव साय

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा देश को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज़ होता है। पिछले दस वर्षों में हमने यह साबित किया है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है, जैसा हमने मोदी जी की गारंटी में कर के दिखाया है। ख़ासकर पिछले दस वर्षों में मोदी जी ने जो किया है वह विश्वास बहाली का नया अध्याय है। 

 वे यहाँ कुशभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री साय ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही पावन है। आज असम से लेकर बंगाल और तमिलनाडू तक देश भर में अलग-अलग रूपों में त्यौहार मनाया जा रहा है।  आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जन्मजयंती भी है और इस पवित्र अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र ‘मोदीकी गारंटी’ के रूप में जनता जनार्दन के सामने प्रस्तुत किया है। वास्तव में यह घोषणा पत्र भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का, विश्वास बहाली का, भारत के भविष्य का एक सुनहरा रोडमैप है। मेरा यह सौभाग्य है कि इस संकल्प पत्र में मुझे भी सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदान किया है।भाजपा के पिछले संकल्प पत्रों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि 2014 और 2019 का हमारा संकल्प पत्र हमारा ऐसा विजन डॉक्युमेंट था जिस पर लोगों को सहज विश्वास नहीं होता था, लेकिन पिछले दस वर्ष ने यह साबित किया है कि भाजपा अपने द्वारा घोषित घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर