POLITICS; प्रत्याशियों की धनकुबेर पत्‍नियां,कोई करोड़पति तो किसी के पास तोला में सोना

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की संख्या अब लाक हो चुकी है। तीसरे चरण में कुल 168 प्रत्याशी मैदान पर होंगे, जिसमें 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशियों द्वारा जमा किए नामांकन पत्र व शपथ पत्र में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई है, जिसके मुताबिक भाजपा-कांग्रेस के कई नेता करोड़पति होने के साथ कर्जदार भी हैं।

नेताओं की पत्नियों के पास भी संपत्ति कम नहीं है। कई ऐसे नेता हैं, जिनकी पत्नियों के नाम करोड़ों की संपत्ति हैं। साथ ही सोने-चांदी व अन्य गहनों का जिक्र भी शपथपत्र में दिया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद कई प्रत्याशियों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों में प्रत्याशियों ने इसकी जानकारी दी है। रायपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पास 15.70 लाख रुपये है तो विकास उपाध्याय के पास कुल पांच लाख रुपये कैश हैं।

रायपुर लाेकसभा सीट: करोड़पति बृजमोहन कर्जदार भी, विकास भी कम नहीं

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल करोड़पति होने के साथ कर्जदार भी हैं। उन्होंने बैंक से कर्ज लिया है। बृजमोहन अग्रवाल के पास कुल 15.70 लाख रुपये नकद हैं, जिसमें पत्नी व कुटुम्ब के पास नकद शामिल है। इसके अलावा नकद व बैंक खातों के साथ उनकी कुल संपत्ति साढ़े तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा अचल संपत्ति का मूल्य स्वयं बृजमोहन और उनकी पत्नी के पास 14 करोड़ से अधिक है। कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के पास कुल पांच लाख रुपये कैश है। जिसमें उनके पास स्वयं दो लाख, उनकी पत्नी के पास डेढ़ लाख और उनके आश्रितों के पास 75-75 हजार रुपये हैं।

दुर्ग लोकसभा सीट: राजेंद्र के पास 20 तो विजय के पास 3.75 एकड़ जमीन

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पास 20.24 एकड़ जमीन है, वहीं भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नाम पर ग्राम उरला में 3.375 एकड़ जमीन है। विजय बघेल के पास तीन लाख 69 हजार 815 रुपये नकद रकम है, जबकि उनकी पत्नी रजनी बघेल के पास एक लाख 89 हजार 620 रुपये नकद है। उनकी पत्नी के पास 17 तोला सोना व 220 ग्राम चांदी का आभूषण है। विजय के पास विभिन्न बैंक खातों में करीब 33 लाख रुपये जमा है। राजेंद्र साहू के पास 140 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी है। वहीं उनकी पत्नी राधिका साहू के पास 631 ग्राम सोना और 2000 ग्राम चांदी है।

जांजगीर-चांपा सीट: डहरिया से ज्यादा पत्नी की संपत्ति, जांगड़े के पास चार पहिया नहीं

कांग्रेस प्रत्याशी डा. शिव कुमार डहरिया के संपत्ति विवरण के मुताबिक स्वयं से अधिक पत्नी के नाम पर सम्पत्ति है, वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पास खुद की गाड़ी नहीं है। विवरण के मुताबिक जांगड़े के पास नगदी 50 हजार रुपये, उनके पति बसंत जांगड़े के पास 80 हजार रुपये और दोनों बेटे शैलेष और जयेश के पास 20 – 20 हजार रुपये नगद है। कमलेश जांगड़े के पास कुल चल संपत्ति 11 लाख 76 हजार 196 रुपये और उनके पति बसंत जांगड़े के पास 51 लाख 29 हजार 301 रुपये की चल संपत्ति है। कमलेश जांगड़े के पास कोई चार पहिया वाहन नहीं है। साथ ही पति पर 13 लाख 80 हजार का ऋण है।

कोरबा लोकसभा सीट: संपत्ति के मामले में ज्योत्सना तो शिक्षा में सरोज आगे

कांग्रेस की ज्योत्सना महंत संपत्ति के मामले में, तो शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा की सरोज पांडेय आगे हैं। ज्योत्सना के पास नौ करोड़ 17 लाख 713 रुपये की संपत्ति है, वहीं उनके पति डा. चरण दास महंत के पास आठ करोड़ 79 लाख 43 हजार 420 की संपत्ति है, तो भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पास कुल दो करोड़ 87 लाख 17 हजार 777 की संपत्ति है। शपथ पत्र में 70 वर्षीय ज्योत्सना महंत ने अपनी शिक्षा जूलाजी में एमएससी की डिग्री वर्ष 1976 में भोपाल यूनिवर्सिटी से हासिल करना बताया है। वहीं भाजपा से मैदान में उतरी 55 वर्षीय सरोज ने होम साइंस में एमएससी की डिग्री वर्ष 1991 में प्राप्त की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2013 में पीएचडी की डिग्री मिली। ज्योत्सना के पास चल संपत्ति के तौर पर पांच करोड़ 24 लाख 58 हजार 853 रुपये हैं।

बिलासपुर लोकसभा सीट: छह महीने में तीन गुणा बढ़ गई देवेंद्र की संपत्ति

बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की संपत्ति छह महीने में 3.39 गुणा बढ़ गई,वहीं छह वर्ष में तोखन साहू की संपत्ति 3.59 लाख रुपये बढ़ी है। देवेंद्र यादव के पास तोखन साहू से 74 लाख रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति हैं। देवेंद्र यादव के नाम पर यूपी के रामपुर व गंगापुर में भी संपत्ति है।

सरगुजा लोकसभा सीट: चिंतामणि महाराज की सन्म्पत्ति 10 वर्ष में 10 गुणा बढ़ी

चिंतामणि महाराज की संपत्ति सरगुजा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज चार करोड़ 12 लाख 38 हजार रुपये की संपत्ति के मालिक है। 10 वर्ष पहले पहली बार जब उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर लुंड्रा विधानसभा से चुनाव लड़ा था तब उनकी संपत्ति लगभग 37 लाख 15 हजार रुपये की थी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्वाचन आयोग को 2.34 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा दिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर