POLITICS; प्रियंका के व्यवहार ने दिला दी इंदिरा गांधी की याद, महिलाओं ने कहा- वे अपनी दादी की तरह हैं….

 रायबरेली, वर्ष 2019 के चुनाव के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा महराजगंज पहुंची तो उनका काफिला जिधर से गुजरा महिलाओं, बच्चे व बुजुर्ग उनके स्वागत में खड़े दिखे। उनके भाषण के दौरान लोग एक-एक शब्द सुनते रहे।

प्रियंका गांधी भी अपने रिश्ते की डोर को मजबूत करने के लिए जगह-जगह रुक कर अम्मा, चाची, भैया, बहन कहकर उनके हाल चाल जाने। थुलवासा में प्रियंका गांधी पहुंची तो नारेबाजी के दौरान एक युवक का नाम पूछा। युवक ने अपना नाम शिवम बताया। महराजगंज तिराहा पर खूब भीड़ थी। यह देख गाड़ी में ही खड़े होकर संबोधन शुरू कर दिया।

नजर पडते ही रुकवा दी गाडी

प्रियंका के भाषण के दौरान बछरावां मार्ग से आती एंबुलेंस को प्रियंका ने लोगों से रास्ता देकर निकालने को भी कहा। कस्बे में कहा कि राहुल जीतेंगे तो रायबरेली को भैया भी मिलेंगे और बहन भी मिलेगी। कस्बे से करीब दो किलोमीटर पर जीयापुर ग्राम में हैदरगढ़ मार्ग के किनारे दर्जनों महिलाएं व बच्चे फूल माला लेकर उनके स्वागत में दिखे। प्रियंका की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाई। 

अम्मा क्या हाल चाल है?

महिलाओं के पास जाकर बुजुर्ग महिला दयावती से पूछा अम्मा क्या हाल चाल है ? जवाब आया बिटिया सब ठीक है, बरसात में गांव में पानी भरने की समस्या बताई। प्रियंका गांधी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनी और निस्तारण कराने की बात कही। सामने खड़ी सभी महिलाओं को अम्मा, चाची, भैया, बहन कहकर राहुल गांधी के लिए वोट मांगे। जियापुर की रामरती ने कहा, प्रियंका गांधी तो अपनी दादी की तरह हैं, हम लोगन का देख के तुरंत गाड़ी रोकिन।

कुसुडी सागरपुर में दिया ऑटोग्राफ

कुसुड़ी सागरपुर में प्रियंका की नजर मंच के पास खड़ी किशोरी जीतू पर पड़ी। वह अचानक रुकीं। जीतू से हाल चाल पूछा। उनकी पढ़ाई के हाल जाने। कुछ देर तक जीतू के कान में भी बात करती रही। जीतू ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं था कि प्रियंका गांधी मुझसे इतने नजदीक से बात करेंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…