POLITICS; ‘भारत की प्रगति को कमजोर करने के प्रयासों को शुरु में ही रोकना होगा’, VVPAT वेरिफिकेशन मामले पर जस्‍ट‍िस दत्‍ता की टिप्पणी

नई दिल्ली,पीटीआई, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हर संभव मोर्चे पर भारत की प्रगति को बदनाम करने, कम करने और उसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और ऐसी किसी भी कोशिश को शुरू में ही रोकना होगा।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता सुप्रीम कोर्ट की उस पीठ में शामिल थे जिसने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिये डाले गए वोट का वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के साथ 100 फीसद मिलान की मांग वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस पीठ में न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता के साथ न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी थे।

न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा कि हाल के वर्षों में, कुछ निहित स्वार्थी समूहों की ओर से राष्ट्र की उपलब्धियों और गुणों को कमजोर करने का प्रयास करने की प्रवृत्ति तेजी से विकसित हो रही है। न्यायमूर्ति दत्ता ने पीठ का नेतृत्व कर रहे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की राय से सहमति जताते हुए एक अलग फैसले में अपने विचार लिखे। उन्होंने कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर पेपर बैलेट सिस्टम पर लौटने का सवाल ही नहीं उठता और न ही उठ सकता है।

न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस महान राष्ट्र की प्रगति को हर संभव मोर्चे पर बदनाम करने, कम करने और उसे कमजोर करने की ठोस कोशिश हो रही है और ऐसी किसी भी कोशिश को शुरू में ही समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी संवैधानिक अदालत इस तरह की कोशिशों को तब तक सफल नहीं होने देगी जब तक मामले में अदालत की अपनी राय देने का अधिकार है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; सुवेंदु अध‍िकारी होंगे पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

    कोलकाता, पश्‍च‍िम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है. विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्‍ताव रखा गया,…

    Oath Ceremony; थलापति विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

    चैन्नई, तमिलनाडू में टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. टीवीके प्रमुख शनिवार सुबह 11 बजे तमिननाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…