POLITICS; रंजीत रंजन ने दी PM मोदी को चुनौती,55 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चल रही कांग्रेस को भाजपा 10 साल का रिपोर्ट कार्ड दिखाए

रायपुर, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने कहा है कि भाजपा जुमला पार्टी बनकर रह गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले राजस्थान फिर अलीगढ़ में झूठ बोला अब छत्तीसगढ़ में बोल रहे हैं।कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन चाहती है कि भाजपा रिपोर्ट कार्ड लेकर आए 2014 से लेकर 2024 तक का। हम कांग्रेस के 55 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चल रहे हैं। युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी क्यों नहीं दे पाएं? भाजपा के शासनकाल में महंगाई इतनी बढ़ गई है उस पर बात क्यों नहीं करते? नोटबंदी की थी उसके बारे में चर्चा क्यों नहीं करते? गैस सिलेंडर 1,000 रुपये मिल रहा है।

राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीत रंजन ने कल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान रंजीत रंजन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 5 गारंटी लेकर आयी है। युवा न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और हिस्सेदारी न्याय यह कांग्रेस की गारंटी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया और पूरे देश में 25 लाख रूपये का हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा किया है।

सांसद सुनील सोनी का पलटवार

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के बयान पर पटलवार करते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेसी हमेशा से देश को लूटकर अपनी तिजोरियों को भरने के काम में लगे हुए हैं। कांग्रेस अपनी छत्तीसगढ़ और पूरे देश में हो रही हार से बौखला गई है। यही वजह है कि कांग्रेस के नेता अपना मानसिक संतुलन खोकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अनर्गल टिप्पणी लगा रहे है। राजभवन में प्रधानमंत्री के रूकने को लेकर कांग्रेस की आपत्ति आपत्तिजनक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर