POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 22 हजार महिलाओं की सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. खासतौर पर घरों में झाड़ू-पोछा, खाना बनाने और घरेलू काम करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जिन्हें अक्सर समाज में पहचान नहीं मिलती.

रिकेश सेन ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एक गंभीर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद जयप्रकाश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले दो सालों से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें बलात्कार, महादेव ऑनलाइन सट्टा और अन्य आपराधिक मामलों में झूठा फंसाने की भी साजिश की जा रही है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद वे भावुक हो गए.

इस बात की जानकारी मिलने के बाद वे भावुक हो गए. विधायक ने कहा कि पहले राजनीति का माहौल ऐसा नहीं था. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके समय में भी राजनीतिक मतभेद होते थे, लेकिन माहौल स्वस्थ रहता था. विधायक ने कहा कि अगर उन्हें साजिश रचने वाले व्यक्ति का नाम पता चल जाए तो वे उससे सीधे बात करेंगे और यदि राजनीति इतनी तकलीफ देने लगे तो वे राजनीति छोड़ने तक का विचार कर सकते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की.

महिलाओं का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें विधायक रिकेश सेन भावुक होते नजर आए. उन्होंने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए. उन्होंने बताया कि इन्हीं महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शक्ति योजना शुरू की गई है, जिसमें अब तक 22 हजार महिलाओं को जोड़ा जा चुका है. इस योजना के तहत 25 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे.

दोषियों को सख्त सजा मिले – रिकेश सेन

इसके अलावा समोदा गांव में सामने आए अफीम की खेती के मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार ने भाजपा नेता पर भी कार्रवाई की है. यह पौधे करीब तीन फीट ऊंचे हैं और यह मामला लंबे समय से चल रहा होगा, इसलिए इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अनावश्यक राजनीति नहीं होनी चाहिए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; 8 अप्रैल को नई सियासी पारी शुरू करेंगे मोकिम, लॉन्च होगी ‘ओडिशा जनता कांग्रेस’

    भुवनेश्वर, एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम ने घोषणा की कि उनकी नई पार्टी, ओडिशा जनता कांग्रेस, 8 अप्रैल को भुवनेश्वर के एग्जीबिशन ग्राउंड में…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा