POLITICS; 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, शराब दुकानें रहेगी बंद, होटल-बार और क्लब में भी नहीं बिकेगी शराब

रायपुर,  अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को प्रदेश में शुष्क दिवस रहेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में आबकारी विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक इस दिन देसी-विदेशी शराब दुकानें बंद रहेगी साथ ही होटल, बार, रेस्टोरेंट, क्लब में भी शराब परोसने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के बाद सभी जिला कार्यालयों, संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीमों को आदेश का गंभीरता से पालन करवाने को कहा गया है। साथ ही मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के साथ ही जांच दल भी गठित की जाएगी। अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों एवं वाहनों की जांच किए जाने एवं दोषियों के विरूद्ध अपराध कायम किए जाने के लिए कहा गया है। शुष्क दिवस से संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

हमारा सौभाग्य है हम राम के ननिहाल में हैं : साय

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को शुष्क दिवस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। हम छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। जनआस्था को देखते हुए छत्तीसगढ़ में इस दिन शुष्क दिवस घोषित करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव लेंगे अफसरों की क्लास, 25 अगस्त को संयुक्त बैठक में अफसरों मौजूदगी जरुरी

    *बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त…

    TRANSFER; आईपीएस अफसरों का तबादला,कई अफसर प्रभावित,कल्लूरी पुलिस हाऊसिंग बोर्ड के एमडी बने

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 31 आईपीएस अधिकारियों को नई…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार