POLITICS; कांग्रेस का सवाल-क्या सौ करोड़ ज्यादा होने के बाद भी हिंदुओं को डरना चाहिये !

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मिडिया प्रभारी व प्रवक्ता राजेश बिस्सा ने भाजपा द्वारा हिंदु मुस्लिम जनसंख्या के अनुपातिक प्रतिशत को लेकर जिस तरह देश में हिंदुओं के मन में डर व नफरत का माहोल पैदा किया जा रहा है वह निंदनीय है। केंद्र सरकार को लोगों के मध्य घूम रहे हिंदु मुस्लिम जनसंख्या के फर्जी आंकड़ों पर वस्तुस्थिति स्पष्ट कर समाज में फैलाये जा रहे नफरती माहौल को रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाना चाहिये

बिस्सा ने कहा कि आज आजादी के 77 साल बाद देश की जनसंख्या लगभग 150 करोड है जिसमें से अनुमानित 125 करोड हिंदू व अन्य  व 25 करोड मुसलमान है । इस तरह हिंदू 100 करोड ज्यादा है । एक सामान्य सा आंकलन करें तो हिंदुओं व अन्य की जनसंख्या जो आजादी के समय मुस्लिमों से सिर्फ 20 करोड से ज्यादा थी वो आज बढ़कर अब 100 करोड ज्यादा हो गई है । जबकि प्रचारित किया जा रहा है कि हिंदुओं की संख्या कम हो रही है।

देश के प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार सहित  8 राज्यों में भाजपा की सरकार है। इसी तरह 9 प्रदेशों में सहयोगियों के साथ भाजपा की सरकार है। उसके बाद भी हिंदुओं में डर का माहौल पैदा करना दुःखद है। काम के आधार पर जन मानस को अपने तरफ आकर्षित करने में असफल भाजपा का यह एजेण्डा शर्मनाक है । आम जन मानस यह समझने लगी है कि नफरत से भरे अपने को हिंदूवादी कहने वाले नेताओं के चक्कर में तो जीवन  डरते – डरते ही निकल जायेगा।

बिस्सा ने कहा की एक वर्ग विशेष के प्रति नफरत का वातावरण बनाने के लिये “हिंदू तुम ऐसे –  तुम वैसे” वाट्सअप पर एजेण्डा चलाने के बजाय जनता के जीवन से जुडी बातों का उल्लेख करना चाहिए कि बेरोजगारी कैसे कम होगी, महंगाई पर रोक कब लगेगी,  आर्थिक समस्याओं का निराकरण आदि कैसे होगा।

बिस्सा ने कहा की पिछले दस साल से तो सिर्फ हिंदू – मुस्लिम और डरते रहो का संदेश देते आ रहे भाजपा नेताओं की नियत को अब जनता समझ चुकी है। अब नफरत का एजेण्डा काम आने वाला नहीं है। आम नागरिकों भी अब इनके नफरती एजेण्डे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया रखनी चाहिये वरना ये देश की शांति व्यवस्था ही नष्ट कर देंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…