POLITICS; ‘तमिल बाबू चला रहा ओडिशा’…,अमित शाह ने नवीन बाबू व पांडियन पर साधा निशाना, बोले- हम उड़िया बोलने वाला सीएम देंगे

पुरी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेडी नेता वीके पांडियन व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रहे। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे ओडिशा को एक तमिल बाबू चला रहा है। आप यह स्वीकार कर सकते हैं। आप भाजपा को मौका दो हम उड़िया बोलने वाला सीएम आपको देंगे।

अमित शाह ने कहा कि ओडिशा के सम्मान, भाषा, संस्कृति कला का सम्मान किया जाना चाहिए या नहीं? क्या यह स्वीकार्य है कि एक तमिल बाबू नवीन बाबू के पीछे से ओडिशा को चलाए? एक तमिल मुख्यमंत्री बनें, क्या यह स्वीकार्य है? यदि यह स्वीकार्य नहीं है तो आपके पास भाजपा को वोट देने का अवसर है। हमें 75 से अधिक सीटें दें और हम आपको एक ऐसा मुख्यमंत्री देंगे जो उड़िया बोल सके।

शाह ने उठाया रत्न भंडार की चाबियां गायब होने का मुद्दा

अमित शाह ने कहा कि श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के ‘रत्न भंडार’ की चाबियां गायब हैं। जांच रिपोर्ट जारी होनी चाहिए या नहीं? जगन्नाथ जी के चारों दरवाजे बंद हैं। उन्हें खोलना चाहिए या नहीं? नवीन बाबू , मैं पूछना चाहता हूं कि जगन्नाथ के ‘रत्न भंडार’ की चाबियां किसके पास हैं। डुप्लीकेट चाबियां किसने बनाईं और जांच रिपोर्ट किसने रोकी? भाजपा 100 दिन में रिपोर्ट जारी करेगी और दोषियों को जेल भेजेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर